Uttarakhand news: उत्तराखंड में सेना का फर्जी मेजर पकड़ा गया, रिटायर्ड आर्मी अफसर ने ही शातिर को दबोचा

Uttarakhand news: आरोपी की पहचान अमन रोमसन (24) निवासी खटीमा के रूप में हुई है, जो कथित रूप से सेना अधिकारी बनकर लोगों को गुमराह कर रहा था।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Haldwani Major Arrested: Fake Army Major Arrested in Haldwani
Image: Fake Army Major Arrested in Haldwani

नैनीताल: हल्द्वानी में भारतीय सेना का फर्जी मेजर बनकर घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमन रोमसन (24) निवासी खटीमा के रूप में हुई है, जो कथित रूप से सेना अधिकारी बनकर लोगों को गुमराह कर रहा था।

Fake Army Major Arrested in Haldwani

पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार रात काठगोदाम के वॉकवे मॉल के पास की है, जहां एक सेवारत सेना अधिकारी मेजर अजय पाठक को युवक की वर्दी पहनने के तरीके पर संदेह हुआ। बताया गया कि आरोपी ने वर्दी बेतरतीब ढंग से पहनी हुई थी, जिससे अधिकारी को शक हुआ।
मेजर अजय पाठक ने युवक का पीछा कर उससे पहचान पत्र मांगा। इस पर युवक ने खुद को मेजर अमन बताते हुए भारतीय सेना में कार्यरत होने का दावा किया। संदेह गहराने पर उसे हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया गया। आगे पढ़िए..

काठगोदाम थाने के प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि आरोपी के पास से एक कथित सर्विस आईडी कार्ड और सीएसडी कैंटीन कार्ड बरामद हुआ है, जिसकी सत्यता की जांच की जा रही है। पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता धारा 168 के तहत मामला दर्ज किया है, जो सेना की वर्दी या प्रतीक का अवैध उपयोग करने से संबंधित है।
पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी का उद्देश्य क्या था तथा उसने पहले भी इस तरह की गतिविधियां की हैं या नहीं। आरोपी अमन रोमसन मूल रूप से खटीमा के नौसर मसर का रहने वाला है और फिलहाल सुचेतना समाज सेवा केन्द्र, निर्मला कान्वेंट स्कूल, काठगोदाम में रहता है।