Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
नैनीताल: हाल ही में नोएडा में जो हुआ, उस घटना की चर्चाएं देशभर में होने लगी थी। नोएडा की संवर्धना मदरसन कंपनी में सैलरी बढ़ाने क लेकर कर्मचारियों ने आंदोलन छेड़ा, जिसने हिंसक रूप ले लिया था।
ऐसे ही हालात उत्तराखंड में हो सकते थे। नैनीताल जिले के मोटाहल्दू स्थित मदरसन कंपनी में कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया था। यहां नोएडा जैसे हालात ना हों, इसके लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सोमवार को शुरू हुआ आंदोलन मंगलवार तक चला। इस दौरान दो जिलों की पुलिस के साथ पीएसी के जवान मौके पर तैनात रहे। आगे पढ़िए..
पुलिस और पीएसी के पूरे अभियान का नेतृत्व एसपी सिटी नैनीताल डा. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी क्राइम मनोज कत्याल और सीओ अमित सैनी कर रहे थे। इसके अलावा पीएसी के जवान पल-पल के हालात पर नजर बनाए हुए थे। सिडकुल गेट के पास मौजूद धरना स्थल के आसपास सुरक्षा की सख्त व्यवस्था की गई। धरना स्थल को पूरी तरह बैरिकेडिंग से सील किया गया। बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगाई गई। एलआइयू, आईबी और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी भी हर वक्त हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए थे। हालांकि, इस दौरान पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। फिर वने पुलिस ने पूरी स्थिति को नियंत्रण में ले लिया।