उत्तराखंड के रुड़की से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ फरार हो गया। इस घटना के बाद पीड़ित महिला लगातार पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Husband absconds with girlfriend in Roorkee
रुड़की: जलालपुर निवासी युवक की शादी करीब पांच साल पहले मंगलौर क्षेत्र की युवती से हुई थी। दंपति के दो बच्चे भी हैं। कुछ महीने पहले युवक की एक अन्य युवती से दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। महिला को इस रिश्ते की जानकारी थी, लेकिन उसने परिवार को बचाने की कोशिश की।
Husband absconds with girlfriend in Roorkee
इसके बावजूद हालात बिगड़ते गए। करीब पांच दिन पहले युवक अपनी प्रेमिका के साथ घर से फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि फरार होने के बाद युवक अपनी प्रेमिका के साथ फोटो और वीडियो Instagram पर लगातार पोस्ट कर रहा है। जब यह बात महिला को पता चली तो वह पूरी तरह टूट गई। और उसे गहरा मानसिक आघात लगा।
बच्चों के साथ कोतवाली पहुंची महिला
बुधवार को पीड़िता अपने दोनों बच्चों के साथ सिविल लाइन कोतवाली पहुंची और पुलिस से पति को तलाशने की गुहार लगाई। वहां उसने पुलिस से पति की बरामदगी की मांग की। महिला का कहना है कि वह बच्चों के साथ बेहद मुश्किल हालात में है और उसे न्याय चाहिए। उसने बताया कि पति के छोड़कर जाने के बाद बच्चों की जिम्मेदारी पूरी तरह उसके कंधों पर आ गई है। अब सोशल मीडिया पर पति की हरकतें उसे और आहत कर रही हैं। पीड़ित महिला द्वारा दी गई तहरीर के बाद पुलिस इस मामले में पुलिस जांच जारी है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि युवक की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही उसे ढूंढ लिया जाएगा। यह घटना कई सवाल खड़े करती है... एक तरफ पत्नी बच्चों के साथ न्याय के लिए भटक रही है, वहीं दूसरी ओर पति सोशल मीडिया पर अपनी नई जिंदगी का प्रदर्शन कर रहा है।