Uttarakhand Weather: IMD की ओर से 28 और 29 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 28 April 2026
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं और आने वाले दो दिन राहत के साथ-साथ चुनौती भी लेकर आ सकते हैं। IMD की ओर से 28 और 29 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। साथ ही करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
Uttarakhand Weather Update 28 April 2026
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 28 अप्रैल को Nainital, Uttarkashi, Rudraprayag, Chamoli, Bageshwar और Pithoragarh जिलों में कहीं-कहीं तेज से अति तेज बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में बादल गरजेंगे, बिजली चमकेगी और ओलावृष्टि भी हो सकती है। राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों में भी इसी तरह का मौसम बना रह सकता है। जहां एक ओर 11 पहाड़ी जिलों में बारिश का असर देखने को मिलेगा, वहीं Haridwar और Udham Singh Nagar जैसे मैदानी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि इन इलाकों में बादलों की गर्जना, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने जैसी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। आगे पढ़िए..
बुधवार 29 अप्रैल को भी मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दिन Dehradun, Tehri Garhwal, Uttarkashi, Chamoli, Rudraprayag, Nainital, Bageshwar और Pithoragarh जिलों में कहीं-कहीं तेज से अति तेज बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि होने की संभावना है। अन्य पर्वतीय जिलों में भी इसी तरह का मौसम बना रह सकता है, जबकि मैदानी जिलों में बारिश की संभावना नहीं है।
गुरुवार 30 अप्रैल को मौसम में थोड़ा बदलाव आएगा। इस दिन राज्य के पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाएं, बादलों की गर्जना और बिजली चमकने की संभावना बनी रहेगी।