Uttarakhand weather: उत्तराखंड में हीट वेव को लेकर अलर्ट, स्कूलों का समय बदलेगा; जारी हुई एडवायजरी

Uttarakhand weather: देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुद्रपुर, रुड़की, श्रीनगर गढ़वाल जैसे शहरों में लोग भीषण गर्मी से हांफ रहे हैं।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Heat Update: Guidelines for the Uttarakhand Heatwave
Image: Guidelines for the Uttarakhand Heatwave

देहरादून: उत्तराखंड के शहरों में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। खासतौर पर देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुद्रपुर, रुड़की, श्रीनगर गढ़वाल जैसे शहरों में लोग भीषण गर्मी से हांफ रहे हैं।

Guidelines for the Uttarakhand Heatwave

शहरों का तापमान 40 डिग्री को छू गया है। ऐसे में सरकार ने भी गर्मी को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्वास्थ्य, वन और शिक्षा विभाग को अभी से अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन का कहना है कि हीट वेव को लेकर सरकार पूरी तररह से अलर्ट मोड पर है। उन्होंने बताया कि स्कूलों में टाइमिंग चेंज करने अलावा वॉटर बेल की शुरुआत करने के सुझाव मीटिंग में रखे गए हैं। आगे पढ़िए..

बदलेगी स्कूलों की टाइमिंग

सरकार ने प्लान तैयार किया है कि अगर गर्मी अपने तेवर और दिखाती है तो स्कूलों की टाइमिंग मं बदलाव किया जाएगा। इसके साथ ही स्कूलों में वॉटर बेल की शुरुआत की जाएगी. वॉटर बेल के बजते ही हहर छात्र को अनिवार्य रूप से पानी पीना होगा, ताकि डिहाईड्रेशन और लू से बचाव हो सके।। कक्षाओं में हवा का वेंटिलेशन होना जरूरी है। इसके अलावा हर स्कूल में ओआरएस और फर्स्ट एड किट का होना जरूरी है।