Uttarakhand Weather: आज 8 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि के आसार, IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी

उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है। देहरादून समेत 8 जिलों में बारिश, तेज हवाएं (40 किमी/घंटा) और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी। जानें पूरी मौसम अपडेट।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 30 April 2026
Image: Uttarakhand Weather Update 30 April 2026

देहरादून: उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी और सूखे जैसे हालात के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है। पिछले दो दिनों में बादल, ठंडी हवाएं और हल्की बारिश से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव कुछ दिन और जारी रहेगा, जिससे तापमान गिरेगा और मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन खराब मौसम के कारण सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है।

Uttarakhand Weather Update 30 April 2026

मौसम विभाग ने राज्य के आठ जिलों—देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल—के लिए अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में यह बारिश 5 मई तक रुक-रुक कर जारी रह सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। बारिश के साथ-साथ तेज हवाओं का असर भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले घंटों में देहरादून समेत कई इलाकों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। ऐसे में किसानों और आम लोगों को विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि ओलावृष्टि से फसलों और खुले में रखी वस्तुओं को नुकसान हो सकता है। आगे पढ़िए..

देहरादून में मौसम हुआ सुहावना

देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण भीषण गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा था। लेकिन अब मौसम में बदलाव के चलते ठंडी हवाओं और बादलों ने माहौल को सुहावना बना दिया है। धूप और बादलों के बीच चल रही आंख-मिचौली से शहर की रफ्तार फिर सामान्य हो गई है और बाजारों में रौनक लौट आई है।
मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विशेष रूप से बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि के दौरान घरों के भीतर रहने की सलाह दी गई है। साथ ही वाहन चालकों को भी खराब मौसम में सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।