Uttarakhand News: दिल्ली पुलिस ने उत्तराखंड के गांवों में की छापेमारी, साइबर ठगी के मामले में 5 गिरफ्तार

Uttarakhand News: साइबर ठगी के मामले में दिल्ली पुलिस ने कई गांवों में दबिश देकर पांच युवकों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि ये युवक म्यूल अकाउंट के जरिए ठगी का पैसा अपने खातों में लेते थे। बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Cyber fraud India: Delhi Police Detains 5 Youths in Cyber Fraud Case
Image: Delhi Police Detains 5 Youths in Cyber Fraud Case

उधमसिंह नगर: साइबर ठगी से जुड़े एक मामले में Delhi Police की टीम ने कई गांवों में दबिश देकर पांच युवकों को हिरासत में लिया। आरोप है कि इन युवकों के बैंक खातों में ठगी से जुड़ी रकम आई थी। पूछताछ के लिए सभी को दिल्ली ले जाया गया। गिरफ्तारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और वे काफी परेशान नजर आ रहे हैं।

Delhi Police Detains 5 Youths in Cyber Fraud Case

पूर्वी दिल्ली थाना पुलिस के एसआई नरेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने स्थानीय थाने में आमद दर्ज कराने के बाद कार्रवाई शुरू की। सबसे पहले सुंदरपुर गांव से समीर बछाड़ पुत्र सुखलाल बछाड़ को हिरासत में लिया गया। इसके बाद विजयनगर गांव से राज बछाड़ पुत्र रामप्रसाद को पकड़ा गया। इसके साथ ही मोहनपुर निवासी रोहित मिस्त्री पुत्र सुरंजन मिस्त्री, हरीश सरकार पुत्र पूनम सरकार और वार्ड नंबर 9 निवासी रोहित राय पुत्र विप्लव राय को भी हिरासत में लिया गया। इन सभी पर आरोप है कि उन्होंने साइबर ठगी में म्यूल अकाउंट के जरिए पैसा अपने खातों में लिया। आगे पढ़िए..

म्यूल अकाउंट के जरिए ठगी का खेल

पुलिस के अनुसार, आरोपी म्यूल अकाउंट का इस्तेमाल कर रहे थे। इसमें ठगी से प्राप्त रकम पहले इन खातों में डाली जाती है और बाद में मुख्य आरोपी उस पैसे को दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लेते हैं। इसके बदले खाताधारकों को कमीशन दिया जाता है, जिससे वे अनजाने में अपराध का हिस्सा बन जाते हैं। दिनेशपुर और आसपास के क्षेत्रों में साइबर ठगी का जाल तेजी से फैल रहा है। जल्दी अमीर बनने की चाह में कई युवक शॉर्टकट अपनाते हुए अपने बैंक खाते किराए पर दे रहे हैं। यही से उनके अपराध की शुरुआत हो रही है।
सूत्रों के मुताबिक, इस नेटवर्क में अब ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ घरेलू महिलाएं भी शामिल हो रही हैं, जो लालच में आकर अपने खाते साइबर ठगों को दे देती हैं।

परिवारों में दहशत और परेशानी

गिरफ्तारी के बाद संबंधित युवकों के परिवारों में डर और चिंता का माहौल है। परिजन अपने बच्चों को छुड़ाने के लिए इधर-उधर भटकते नज़र आ रहे हैं और पूरे मामले से परेशान हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने म्यूल अकाउंट्स पर कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी है। जिले के पुलिस कप्तान ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह की गतिविधियों से दूर रहें और किसी भी लालच में आकर अपना बैंक खाता किसी को न दें। इसके बावजूद क्षेत्र में लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जो चिंता का विषय बने हुए हैं।