Uttarakhand: अचानक उत्तराखंड दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, पंचूर गांव में है कुछ बेहद खास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। यहां हरि विष्णु पंचदेव मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में उनके शामिल होने की उम्मीद है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Yogi Adityanath Uttarakhand Visit: Yogi Adityanath May Visit Native Village Panchur
Image: Yogi Adityanath May Visit Native Village Panchur

पौड़ी गढ़वाल: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के उत्तराखंड दौरे की चर्चाएं तेज हो गई हैं। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री गुरुवार को अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंच सकते हैं। उनके संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड में नजर आ रहे हैं।

Yogi Adityanath May Visit Native Village Panchur

जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के Panchur गांव में नव निर्मित हरि विष्णु पंचदेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मंदिर परिसर में यह धार्मिक आयोजन 4 मई से शुरू हुआ था और 8 मई तक चलेगा। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम में शामिल होकर पूजा-अर्चना कर सकते हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आगे पढ़िए..

सीएम योगी के संभावित आगमन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। हालांकि अधिकारी खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, लेकिन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है।

राष्ट्रीय पहचान बना पंचूर गांव

Pauri Garhwal जिले के यमकेश्वर क्षेत्र में स्थित पंचूर गांव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पैतृक गांव है। उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद इस गांव की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक बढ़ी है। योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर पंचूर गांव में उत्साह का माहौल है। धार्मिक आयोजन के बीच मुख्यमंत्री की मौजूदगी गांव और क्षेत्र के लिए खास महत्व रख सकती है।