UKSSSC ने 2000 से अधिक समूह ‘ग’ पदों के लिए 14 भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग ने स्नातक स्तरीय परीक्षा की तिथि भी आगे बढ़ा दी है। भर्ती कैलेंडर जारी होने के बाद युवाओं में उत्साह का माहौल है।
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: UKSSSC Releases 14 Recruitment Exam Schedule for 2000 Posts
देहरादून: Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए समूह ‘ग’ के 2000 से अधिक पदों पर होने वाली 14 भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी कर दिया है।
UKSSSC Releases 14 Recruitment Exam Schedule for 2000 Posts
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2026 के दौरान आयोजित की जाएगी। भर्ती कैलेंडर जारी होने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में उत्साह बढ़ गया है। आयोग ने स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा की तिथि में भी बदलाव किया है। यह परीक्षा पहले 17 मई 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ाकर 14 जून 2026 कर दिया गया है। इस संबंध में आयोग की ओर से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है। परीक्षा तिथि के आगे बढ़ने से अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा। जारी कैलेंडर के अनुसार राज्य के विभिन्न विभागों में सहायक सांख्यिकी अधिकारी, वैयक्तिक सहायक, पुलिस कांस्टेबल, आबकारी उप निरीक्षक, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, प्रयोगशाला सहायक समेत कई पदों पर भर्ती की जाएगी। इन भर्तियों के माध्यम से 2000 से अधिक रिक्त पदों को भरा जाएगा।
भर्ती कैलेंडर में शामिल प्रमुख परीक्षाएं
| क्रम संख्या | विज्ञापन / परीक्षा | रिक्त पदों की संख्या | प्रस्तावित / संभावित विज्ञापन तिथि | प्रस्तावित परीक्षा तिथि |
|---|
| 1 |
वाहन चालक (विभिन्न विभाग) |
72 |
विज्ञापन संख्या-75 |
31 मई, 2026 |
| 2 |
स्नातक स्तरीय (पुनर्परीक्षा) |
416 |
विज्ञापन संख्या-70 |
14 जून, 2026 |
| 3 |
विशेष तकनीकी अर्हता के विभिन्न पद |
57 |
विज्ञापन संख्या-74 |
28 जून, 2026 |
| 4 |
पशुधन प्रसार अधिकारी (पशुपालन विभाग) |
120 |
08 मई, 2026 |
12 जुलाई, 2026 |
| 5 |
कृषि (इंटरमीडिएट/ स्नातक) अर्हता के पद (विभिन्न विभाग) |
93 |
25 मई, 2026 |
26 जुलाई, 2026 |
| 6 |
सहायक लेखाकार (विभिन्न विभाग) |
305 |
10 जून, 2026 |
23 अगस्त, 2026 |
| 7 |
स्केलर (वन विकास निगम, उत्तराखंड) |
200 |
17 जून, 2026 |
20 सितंबर, 2026 तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रारंभ |
| 8 |
सामान्य इंटर स्तरीय (कनिष्ठ सहायक व अन्य) अर्हता के पद (विभिन्न विभाग) |
569 |
14 जुलाई, 2026 |
04 अक्टूबर, 2026 |
| 9 |
वैयक्तिक सहायक (विभिन्न विभाग) |
101 |
24 जुलाई, 2026 |
12 अक्टूबर, 2026 |
| 10 |
IIT/डिप्लोमा अर्हता के पद (विभिन्न विभाग) |
78 |
31 जुलाई, 2026 |
01 नवंबर, 2026 |
| 11 |
शारीरिक मानक एवं दक्षता अर्हता (स्पेशल टाइगर गार्ड्स, वन आरक्षी, सचिवालय रक्षक, पुलिस आरक्षी) के पद (विभिन्न विभाग) |
179 |
06 अगस्त, 2026 |
16 नवंबर, 2026 से शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रारंभ |
| 12 |
विज्ञान (इंटरमीडिएट/स्नातक) अर्हता के पद (विभिन्न विभाग) |
21 |
17 अगस्त, 2026 |
29 नवंबर, 2026 |
| 13 |
स्तानक स्तरीय अर्हता के पद (विभिन्न विभाग) |
106 |
26 अगस्त, 2026 |
06 दिसंबर, 2026 |
| 14 |
विभिन्न अर्हता के पद (विभिन्न विभाग) |
73 |
11 सितंबर, 2026 |
20 दिसंबर, 2026 |
युवाओं को तैयारी के लिए मिला स्पष्ट रोडमैप
लंबे समय से भर्ती परीक्षाओं का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को अब स्पष्ट परीक्षा कार्यक्रम मिल गया है। इससे उम्मीदवार अपनी तैयारी को बेहतर ढंग से प्लान कर सकेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का कहना है कि भर्ती कैलेंडर जारी होने से अनिश्चितता खत्म हुई है और अब वे तय समयसीमा के अनुसार अपनी पढ़ाई पर फोकस कर पाएंगे।
सूत्रों के मुताबिक आयोग जल्द ही संबंधित भर्ती परीक्षाओं की विस्तृत अधिसूचना, आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और परीक्षा पैटर्न की जानकारी भी जारी करेगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन पर नियमित नजर बनाए रखें, ताकि किसी भी अपडेट से वंचित न रहें।