उत्तराखंड: 5 रूपये ज्यादा लेते पकड़ा गया शराब ठेकेदार, फिर लगा 1 लाख का जुर्माना

Haldwani News: कालाढूंगी रोड स्थित देसी शराब दुकान पर निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर शराब बेचने के मामले में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में ओवररेटिंग पाए जाने पर दुकान संचालक पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Haldwani liquor shop fine: Liquor Shop Owner Fined  1 Lakh for Overcharging
Image: Liquor Shop Owner Fined 1 Lakh for Overcharging

हल्द्वानी: Kaladhungi Road स्थित देसी शराब दुकान संचालक को शराब की बोतलों पर ओवररेटिंग करना महंगा पड़ गया। शराब की बोतलों पर तय कीमत से पांच रुपये अधिक वसूलने के आरोप में आबकारी विभाग ने दुकान संचालक पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

Liquor Shop Owner Fined ₹1 Lakh for Overcharging

जांच में सामने आया कि दुकान पर 85 रुपये में मिलने वाला पव्वा 90 रुपये में बेचा जा रहा था। वहीं 95 रुपये का पव्वा ग्राहकों को 100 रुपये में दिया जा रहा था। मामले की शिकायत और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद प्रशासन हरकत में आया।
डीएम Lalit Mohan Rayal के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक, विक्रय रजिस्टर और निर्धारित मूल्य सूची की जांच की गई। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को शासन द्वारा तय मूल्य पर ही शराब बेचने के निर्देश दिए। आगे पढ़िए..

आबकारी विभाग ने दुकान संचालक को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में दोबारा ओवररेटिंग पकड़ी गई तो जुर्माना और चालानी कार्रवाई दोगुनी की जाएगी। विभाग का कहना है कि उपभोक्ताओं से तय मूल्य से अधिक रकम वसूलना नियमों का सीधा उल्लंघन है।

सोशल मीडिया वीडियो से खुला मामला

Dhirendra Bisht ने बताया कि देसी शराब ठेके की ओवररेटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जांच में 180 एमएल और 200 एमएल के पव्वों पर पांच रुपये अतिरिक्त वसूले जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद दुकान संचालक नरेंद्र सिंह पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।