Agniveer: अग्निवीरों की भर्ती आसान, उत्तराखंड तैयार; एक क्लिक में पूरी खबर

Agniveer recruitment: अग्निवीर भर्ती में बड़ा बदलाव किया गया है। अब एडिशनल सब्जेक्ट के अंक कुल प्रतिशत में नहीं जोड़े जाएंगे, जिससे हजारों युवाओं को भर्ती में शामिल होने का मौका मिलेगा।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Agniveer recruitment new rules: Additional Subject Marks Removed in Agniveer Recruitment
Image: Additional Subject Marks Removed in Agniveer Recruitment

देहरादून: Indian Army की अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अब भर्ती प्रक्रिया में एडिशनल सब्जेक्ट के अंक कुल प्रतिशत में नहीं जोड़े जाएंगे। इस बदलाव से हजारों युवाओं को फायदा मिलने की उम्मीद है।

Additional Subject Marks Removed in Agniveer Recruitment

अब तक अग्निवीर भर्ती के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के सभी विषयों के अंकों को प्रतिशत में शामिल किया जाता था। भर्ती में पात्रता के लिए अभ्यर्थियों को कुल 45 प्रतिशत अंक और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य था।

यूके बोर्ड के छात्रों को होता था नुकसान

Uttarakhand Board of School Education से पढ़ाई करने वाले कई विद्यार्थियों को इस नियम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अधिकांश छात्र एडिशनल सब्जेक्ट को गंभीरता से नहीं लेते थे, जिससे उनके कुल प्रतिशत पर असर पड़ता था और वे भर्ती के लिए अयोग्य हो जाते थे। आगे पढ़िए..

पूर्व सैनिक संगठन ने उठाया था मुद्दा

Mayukh Bhatt ने बताया कि इस समस्या को लेकर संगठन की ओर से सेना के स्थानीय और उच्च अधिकारियों को लगातार पत्र भेजे गए थे। उन्होंने कहा कि लंबे प्रयासों के बाद अब एडिशनल सब्जेक्ट की बाध्यता समाप्त कर दी गई है। नए नियम के तहत अब अभ्यर्थियों को केवल मुख्य विषयों में 45 प्रतिशत अंक और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। इस बदलाव से पहले भर्ती से बाहर हो रहे युवाओं को अब आवेदन करने और चयन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने दी जानकारी

Karam Singh ने बताया कि पहले एडिशनल सब्जेक्ट के अंक भी कुल प्रतिशत में जोड़े जाते थे, लेकिन अब नियम में संशोधन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब टॉप-5 विषयों में 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले युवा अग्निवीर भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे। नया नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।