देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर आज से नया टोल टैक्स, नियम तोड़ने पर ऑटोमैटिक पैनल्टी; जानिए रेट लिस्ट

Dehradun-Delhi Expressway: अगर आपने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया तो आपके घर में ऑटोमैटिक चालान पहुंच जाएगा। इसके लिए ई-चालान की व्यवस्था कर दी गई है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Dehradun-Delhi Expressway: New toll tax on Dehradun-Delhi Expressway
Image: New toll tax on Dehradun-Delhi Expressway

देहरादून: अगर आप दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सफर करने जा रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल आज से एक्सप्रेसवे पर नया टोल शुरू होने जा रहा है।

New toll tax on Dehradun-Delhi Expressway

इसके अलावा अगर आपने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया तो आपके घर में ऑटोमैटिक चालान पहुंच जाएगा। इसके लिए ई-चालान की व्यवस्था कर दी गई है। मंगलवार से ही हाई अथॉरिटी से जुड़े अधिकारी टोल को दुरुस्त करने में लगे थे। अब काठा और टटीरी टोल पर भी टोल टैक्स की व्यवस्था कर दी गई है। अब आपको दिल्ली से देहरादून के लिए संभावित 675 रुपये का टोल टैक्स चुकाना होगा। आगे पढ़िए..

यहां कारों की स्पीड लिमिट 100, बसों की 90 और भारी वाहनों के लिए 80 किमी प्रति घंटा तय की गई है। काठा टोल प्लाजा से सहारनपुर तक के लिए छोटे वाहनों की सिंगल जर्नी 190 रुपये तो रिटर्न जर्नी 285 रुपये तय की गई है। इसके अलावा लाइट कमर्शियल हल्के वाहनों के लिए सिंगल जर्नी 310 और रिटर्न जर्नी 460 रुपये तय की गई है। बस ट्रक के लिए सिंगल 645 तो रिटर्न 970 रुपये तय की गई है। बड़े भारी वाहनों के लिए सिंगल जर्नी 1235 तो रिटर्न 1835 तय की गई है। आपको बता दें कि 14 अप्रैल को Dehradun-Delhi Expressway का उद्घाटन हुआ था।