Uttarakhand weather: आज उत्तराखंड के 5 जिलों में होगी बारिश-बर्फबारी, आंधी-तूफान का भी अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के 5 जिलों में आज भी मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: May 17 Uttarakhand Weather Update
Image: May 17 Uttarakhand Weather Update

पिथौरागढ़: उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मैदानों में गर्मी का असर साफ देखने को मिल रहा है तो पहाड़ों में बादलों की आंख मिचौनी जारी है।

May 17 Uttarakhand Weather Update

शहरों में दिन की वक्त गर्मी साफ तौर पर देखने को मिल रही है। लोगों को गर्म हवाओं की तपिश झेलनी पड़ रही है। हालांकि रात के समय गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है। आंकड़ों पर नजर डाले तो देहरादून में दिन के वक्त अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री रहा। उधर, रात के वक्त न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री दर्ज किया गया। उधर उत्तराखंड के 5 जिलों में आज भी मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

May 17 Uttarakhand Weather Bulletin

मौसम विभाग के अनुसार, आज रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में बिजली चमक सकती है। इसके अलावा 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी येलो अलर्ट है। इसके अलावा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। पहाड़ों में दिन के समय धूप खिल रही है लेकिन शाम होते ही बारिश-बर्फबारी का दौर चल रहा है। ऐसे में आज भी रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में किसी भी वक्त मौसम बदल सकता है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Bulletin पढ़ते रहें।