उत्तराखंड में दुष्कर्म पीड़िता की 20 दिन बाद मौत, शादी से इनकार के बाद खुद को लगाई थी आग

रामपुर में शादी का झांसा देकर कथित दुष्कर्म से आहत 17 वर्षीय किशोरी ने खुद को आग लगा ली थी। हल्द्वानी अस्पताल में 20 दिन तक इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। परिवार ने आरोपी युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Rampur rape case 2026: Rampur Girl Dies After Alleged Betrayal in Love Affair
Image: Rampur Girl Dies After Alleged Betrayal in Love Affair

नैनीताल: खजुरिया थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी ने हल्द्वानी के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। किशोरी ने करीब 20 दिन पहले खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली थी। गंभीर हालत में उसे पहले रामपुर जिला अस्पताल और फिर हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया था।

Rampur Girl Dies After Alleged Betrayal in Love Affair

परिजनों के मुताबिक, किशोरी का एक 36 वर्षीय युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी युवक बरेली के शीशगढ़ का रहने वाला है और कॉलोनी में परचून की दुकान चलाता था। परिवार का आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर लंबे समय से किशोरी को बहला रहा था। परिवार का कहना है कि 25 अप्रैल को आरोपी किशोरी को रुद्रपुर लेकर गया, जहां उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि अगले ही दिन युवक ने शादी से इनकार कर दिया और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आगे पढ़िए..

फोन पर बात के बाद उठाया खौफनाक कदम

26 अप्रैल की रात परिवार शादी समारोह में गया हुआ था। घर पर अकेली किशोरी ने आरोपी युवक से फोन पर बात करने के बाद खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। घटना के बाद परिवार उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा। किशोरी का शरीर और चेहरा बुरी तरह झुलस चुका था। हल्द्वानी के बर्न वार्ड में उसका लंबे समय तक इलाज चला, लेकिन शुक्रवार रात उसने दम तोड़ दिया।

परिवार ने की कार्रवाई की मांग

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे किशोरी के भाई ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिवार का कहना है कि युवक ने शादी का झूठा वादा कर उनकी बहन का शोषण किया।
सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि किशोरी की इलाज के दौरान मौत हुई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।