उत्तराखंड में तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हैं। देहरादून समेत कई जिलों में तापमान 38°C के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग ने लू चलने की चेतावनी जारी की है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 18 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अब मौसम पूरी तरह शुष्क हो गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक तेज धूप खिल रही है, जिससे तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।
Uttarakhand Weather Update 18 May 2026
उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की विधाई के साथ ही भीषण गर्मी शुरू हो गई है। दोपहर के समय चल रही गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। राजधानी देहरादून में रविवार सुबह से ही चटख धूप देखने को मिली। जैसे-जैसे दिन बढ़ा, गर्मी और अधिक महसूस होने लगी। दोपहर के समय तेज गर्म हवाएं चलती रहीं, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून में केवल 26 घंटे के भीतर तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शहर के कई इलाकों में तापमान अचानक दो से तीन डिग्री तक बढ़ गया।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि आज सोमवार 18 मई को उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज कई मैदानी जिलों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके साथ ही तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है। विशेष रूप से हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में भी अब तेज धूप और गर्मी महसूस की जा रही है। हालांकि सुबह और शाम के समय मौसम अभी भी सुहावना बना हुआ है। हल्की हवाएं चलने से लोगों को उमस से कुछ राहत मिल रही है। आगे पढ़िए..
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदल सकता है। कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। दोपहर के समय धूप में कम निकलने, अधिक पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।
विभिन्न शहरों का तापमान
बीते रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान: 37.4°C और न्यूनतम तापमान: 20.7°C दर्ज किया गया। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 38.0°C और न्यूनतम तापमान 19.2°C रिकॉर्ड किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान: 27.7°C और न्यूनतम तापमान 13.3°C दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 26.6°C और न्यूनतम तापमान का 11.7°C रिकॉर्ड किया गया।