देहरादून में SSC ऑनलाइन परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह पर STF की बड़ी कार्रवाई। एक और आरोपी गिरफ्तार, परीक्षा केंद्र सील। सर्वर से छेड़छाड़ और अंडरग्राउंड सेटअप का खुलासा।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: SSC Exam Cheating Racket Busted in Dehradun
देहरादून: उत्तराखंड में SSC भर्ती परीक्षा के दौरान हाईटेक तरीके से नकल कराने वाले गिरोह के खिलाफ STF लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने देहरादून से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर ऑनलाइन परीक्षा केंद्र में तकनीकी छेड़छाड़ कर अभ्यर्थियों को नकल कराने में मदद करने का आरोप है।
SSC Exam Cheating Racket Busted in Dehradun
गौरतलब हो की, यह मामला 13 फरवरी 2026 का है, जब स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार पदों के लिए ऑनलाइन भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही थी। परीक्षा के दौरान STF को हाईटेक तरीके से नकल कराए जाने की सूचना मिली थी। जांच शुरू होने के बाद STF ने इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया और कई अहम सबूत जुटाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार जांच जारी रखी गई।
STF ने आरोपी ईश्वरी प्रसाद को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड STF के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय सिंह ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर टीम ने ईश्वरी प्रसाद नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंद्रजीत शर्मा इंदर नाम से भी जाना जाता है। उसे देहरादून के नेहरू ग्राम स्थित सेंट जॉन्स एकेडमी से पकड़ा गया। STF के अनुसार आरोपी इस पूरे नकल गिरोह का अहम सदस्य है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने परीक्षा केंद्र में सर्वर रूम तैयार किया था, परीक्षा लैब सेटअप की थी और एक अंडरग्राउंड चैंबर बनाया था । इन्हीं माध्यमों से ऑनलाइन परीक्षा में धांधली कराई जा रही थी। STF का दावा है कि आरोपी तकनीकी रूप से पूरे सिस्टम को संचालित करने में शामिल था। आगे पढ़िए..
गिरफ्तारी के बाद STF ने बड़ा कदम उठाते हुए सेंट जॉन्स एकेडमी परीक्षा केंद्र को सील कर दिया। इसी केंद्र पर 18 मई को SSC कांस्टेबल (GD) ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होनी थी। जांच एजेंसियों को आशंका है कि परीक्षा केंद्र के सर्वर से छेड़छाड़ की गई थी, जिससे परीक्षा प्रक्रिया प्रभावित हो सकती थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने STF को बताया कि सिर्फ सेंट जॉन्स एकेडमी ही नहीं, बल्कि अन्य कुछ स्थानों के सर्वर भी “कम्प्रोमाइज” किए गए थे। इस खुलासे के बाद STF अब अन्य परीक्षा केंद्रों और तकनीकी सिस्टम की भी जांच कर रही है। अधिकारियों को आशंका है कि यह नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हो सकता है।
अब तक चार आरोपी गिरफ्तार
इस पूरे मामले में STF अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि नकल गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश भी जारी है। टीम लगातार तकनीकी जांच और पूछताछ के जरिए पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
SSP अजय सिंह ने बताया कि मामले की पूरी जानकारी SSC के क्षेत्रीय निदेशक (Regional Director) को दे दी गई है। साथ ही आगामी परीक्षाओं को निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से आयोजित कराने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।