उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, एक महीने से मैक्स अस्पताल में थे भर्ती

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती थे।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Bhuvan Chandra Khanduri death news: Former Uttarakhand CM Bhuvan Chandra Khanduri passes away
Image: Former Uttarakhand CM Bhuvan Chandra Khanduri passes away

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति और भारतीय सेना के प्रतिष्ठित चेहरों में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री Bhuvan Chandra Khanduri का निधन हो गया है। 91 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और देहरादून स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की खबर से पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई है।

Former Uttarakhand CM Bhuvan Chandra Khanduri passes away

जानकारी के अनुसार, भुवन चंद्र खंडूरी पिछले करीब एक महीने से देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि वे हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन आखिरकार उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी बेटी और उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष Ritu Khanduri Bhushan ने उनके निधन की पुष्टि की। जानकारी के अनुसार, उनके पार्थिव शरीर को देहरादून के बसंत विहार स्थित उनके आवास पर लाया जाएगा, जहां आम लोग और समर्थक अंतिम दर्शन कर सकेंगे। भुवन चंद्र खंडूरी के निधन के बाद पूरे प्रदेश में शोक का माहौल है।

सेना से राजनीति तक शानदार सफर

भुवन चंद्र खंडूरी भारतीय सेना में मेजर जनरल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेना में लंबे समय तक सेवा देने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और करीब 30 वर्षों तक सक्रिय राजनीति की। उनका राजनीतिक जीवन भी उतना ही प्रभावशाली रहा जितना उनका सैन्य करियर। वे उत्तराखंड के दो बार मुख्यमंत्री बने और केंद्र सरकार में मंत्री पद भी संभाल चुके थे। आगे पढ़िए..

उत्तराखंड की राजनीति में खास पहचान

Bhuvan Chandra Khanduri को उनकी सादगी, ईमानदार छवि और स्पष्टवादिता के लिए जाना जाता था। उन्होंने अपने कार्यकाल में सुशासन, पारदर्शिता और विकास को प्राथमिकता दी। उनकी कार्यशैली और अनुशासन के कारण जनता के बीच उनकी अलग पहचान थी। राजनीतिक गलियारों में उन्हें एक साफ-सुथरी छवि वाले नेता के रूप में देखा जाता था।
मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी ने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री (2000-2004) के रूप में देश की ऐतिहासिक स्वर्णिम चतुर्भुज (Golden Quadrilateral) परियोजना को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने और क्रियान्वित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण और नेतृत्वकारी भूमिका निभाई थी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि “श्री खंडूरी जी ने भारतीय सेना से लेकर सार्वजनिक जीवन तक राष्ट्रसेवा, अनुशासन और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका निधन उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी अपूरणीय क्षति है।” मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।