Uttarakhand Weather News: आज 7 जिलों में बारिश के आसार, मैदानों में हीटवेव अलर्ट.. अगले 48 घंटे सताएगा मौसम

उत्तराखंड के 7 जिलों में आज हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के बीच सतर्क रहने की सलाह दी है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 24 May 2026
Image: Uttarakhand Weather Update 24 May 2026

देहरादून: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। तेज धूप, गर्म हवाएं और लगातार बढ़ता तापमान लोगों को बेहाल कर रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले एक से दो दिनों में तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे हीट वेव का खतरा और बढ़ जाएगा। वहीं, उत्तराखंड के 7 जिलों में आज हल्की बारिश और गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे कुछ इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

Uttarakhand Weather Update 24 May 2026

मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार 24 मई को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश होने की संभावना है। जबकि राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो दिनों में तापमान तेजी से बढ़ सकता है। इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन गर्म हवाएं और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। आगे पढ़िए..

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दो दिनों में हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में उष्ण लहर (Heat Wave) की स्थिति बन सकती है। खासतौर पर दोपहर के समय तेज गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं।

तापमान की स्थिति

बीते शनिवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं ऊधम सिंह नगर राज्य का सबसे गर्म क्षेत्र रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नई टिहरी में भी अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।