Uttarakhand Weather: नौतपा की एंट्री से बढ़ेगा गर्मी का कहर, देहरादून में पारा 40 पार.. पहाड़ों पर भी नहीं राहत

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में नौतपा की शुरुआत के साथ गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। देहरादून में तापमान 40 डिग्री पार पहुंच चुका है, जबकि पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जानिए मौसम विभाग का ताजा अपडेट।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 25 May 2026
Image: Uttarakhand Weather Update 25 May 2026

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम फिलहाल राहत देने के मूड में नजर नहीं आ रहा है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सोमवार से शुरू हो रहे नौतपा के दौरान गर्मी और अधिक खतरनाक रूप ले सकती है।

Uttarakhand Weather Update 25 May 2026

उत्तराखंड देहरादून समेत कई मैदानी जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है। तेज धूप, गर्म हवाएं और उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। आने वाले दिनों में हीटवेव जैसे हालात और गंभीर हो सकते हैं।

नौतपा 2026: क्यों बढ़ जाती है गर्मी?

25 मई से शुरू होकर 2 जून तक चलने वाले नौतपा को साल का सबसे गर्म समय माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तभी नौतपा की शुरुआत होती है। इन नौ दिनों के दौरान सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ता है। इसी वजह से लू, तेज धूप और अत्यधिक गर्मी का असर देखने को मिलता है। मान्यता यह भी है कि यदि नौतपा में सूर्य अधिक तपता है, तो मानसून के दौरान अच्छी बारिश होने की संभावना बढ़ जाती है। आगे पढ़िए..

हालांकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा, लेकिन पहाड़ी जिलों में कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा अन्य पर्वतीय जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

देहरादून में फिर टूटा गर्मी का रिकॉर्ड

राजधानी देहरादून में तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण दिन के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम देखने को मिल रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों की मुश्किलें और बढ़ा सकती हैं।

प्रमुख शहरों का तापमान

बीते शनिवार को राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं ऊधमसिंह नगर में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री और न्यूनतम 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री और न्यूनतम 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा नई टिहरी में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री और न्यूनतम 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Heatwave Alert: इन बातों का रखें खास ध्यान

दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें।
अधिक मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लें।
बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
धूप में निकलते समय सिर और चेहरे को ढककर रखें।
हल्के और सूती कपड़े पहनें।