उत्तराखंड में 28 और 29 मई को भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में प्रशासन हाई अलर्ट पर है। जानिए मौसम विभाग की पूरी चेतावनी और सुरक्षा गाइडलाइन।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 27 May 2026
देहरादून: Uttarakhand में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी जिलों तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अब अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 28 मई के लिए कई पर्वतीय जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Uttarakhand Weather Update 27 May 2026
India Meteorological Department के अनुसार आज 27 मई को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिलों में बारिश होने की संभावना है। वहीं बाकी जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। 28 मई को उत्तराखंड के कई पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए Uttarkashi, Rudraprayag, Chamoli, Bageshwar और Pithoragarh ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने राज्य के बाकी जिलों में भी कहीं-कहीं गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आगे पढ़िए..
विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में यह बदलाव अचानक तापमान गिरने का कारण बन सकता है। 29 मई को भी मौसम खराब बने रहने की संभावना है। इन जिलों में Dehradun, Tehri Garhwal, Uttarkashi, Rudraprayag और Chamoli में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अनुमान है। 30 मई को प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 31 मई को पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है।
प्रशासन की लोगों से अपील
पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचें
नदी-नालों के पास न जाएं
बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें
मौसम अपडेट लगातार देखते रहें
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक संभव
प्रशासन ने साफ कहा है कि खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगाई जा सकती है।
स्कूलों और संवेदनशील इलाकों में भी विशेष सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।