उत्तराखंड: शादी के दो माह बाद शुरू हुआ उत्पीड़न, पति बनाता था दोस्तों संग संबंध बनाने का दबाव

हल्द्वानी में एक विवाहिता ने पति, सास और ससुर पर गंभीर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। महिला ने दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव, मारपीट और कैद कर रखने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Haldwani Crime News: Haldwani Woman Accuses Husband and In-Laws of Harassment
Image: Haldwani Woman Accuses Husband and In-Laws of Harassment

हल्द्वानी: Haldwani की एक विवाहिता ने अपने पति, सास और ससुर पर गंभीर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी के कुछ ही महीनों बाद उसे प्रताड़ित किया जाने लगा था।

Haldwani Woman Accuses Husband and In-Laws of Harassment

पीड़ित महिला ने बताया कि वर्ष 2024 में उसकी शादी एक कपड़ा कारोबारी से हुई थी। आरोपी पति की मीरा मार्ग में कपड़ों की दुकान है। विवाहिता का आरोप है कि शादी के करीब दो माह बाद ही पति का व्यवहार बदल गया और वह उसके साथ मारपीट करने लगा। पीड़िता के अनुसार उसका पति घर आने वाले मेहमानों के लिए मांस और शराब परोसने का दबाव बनाता था। विरोध करने पर उसे अपमानित किया जाता था और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। महिला ने अपने पति पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उस पर अपने दोस्तों के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। पीड़िता ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए गए। लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के कारण उसकी हालत खराब होती चली गई। आगे पढ़िए..

महिला का कहना है कि पिछले कई महीनों से उसे घर के एक कमरे में कैदियों की तरह रखा जा रहा था। उसके खाने-पीने की व्यवस्था मायके पक्ष के लोग कर रहे थे। पीड़िता ने कहा कि उसे बाहर निकलने तक की अनुमति नहीं दी जाती थी। महिला ने बताया कि मार्च में होली के दौरान जब उसके भाई-बहन उससे मिलने पहुंचे तो पति और सास ने उनके साथ भी मारपीट की और धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि एक बार पति और सास ने किचन में बेलन से उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, गला दबाकर उसके मुंह में नशीला पदार्थ डालने की कोशिश भी की गई। इसके बाद उसने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया।

पुलिस ने पहले कराया था समझौता

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया गया था। हालांकि महिला का आरोप है कि इसके बाद भी उसके साथ उत्पीड़न जारी रहा। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति, सास और ससुर के खिलाफ मारपीट, धमकी देने और बंधक बनाकर रखने सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।