धारचूला के पोस्ट ऑफिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि महीनों से डाक वितरित नहीं की गई और विरोध करने पर महिला पोस्टमैन ने कथित तौर पर "लड़की हूं फंसा दूंगी" कहकर धमकी दी।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Haryana Woman Postwoman Threatening Villagers in Pithoragarh
पिथौरागढ़: सरकार ने बाहर के लोगों को पहाड़ में डाक बांटने को भेजा है, उन्हें एड्रेस ही नहीं मिल रहे। धारचूला क्षेत्र के जारा-जिबली में पोस्ट ऑफिस से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पोस्ट ऑफिस के भीतर स्थानीय ग्रामीणों और वहां मौजूद कर्मचारियों के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है।
Haryana Woman Postwoman Threatening Villagers in Pithoragarh
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई महीनों से डाक लोगों तक नहीं पहुंचाई गई और पोस्ट ऑफिस में ही पड़ी रही। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। विडियो में देखा जा सकता है कि जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो वहां तैनात एक महिला पोस्टमैन ने "लड़की हूं, फंसा दूंगी" कहकर धमकी दी। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप
ग्रामीणों का दावा है कि क्षेत्र के कई पोस्ट ऑफिसों में बाहरी राज्यों से आए कर्मचारी कार्यरत हैं। उनका आरोप है कि लंबे समय से डाक वितरण में लापरवाही बरती जा रही है, जिससे सरकारी पत्र, बैंक संबंधी दस्तावेज और अन्य जरूरी डाक समय पर लोगों तक नहीं पहुंच रही। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन और डाक विभाग से पूरे मामले की जांच कराने तथा यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
उत्तराखंड के पहाड़ों में ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए डाक सेवा आज भी अत्यंत महत्वपूर्ण है और ऐसी लापरवाही लोगों के अधिकारों पर सीधा असर डालती है।
आधिकारिक पक्ष का इंतजार
फिलहाल इस वायरल वीडियो को लेकर डाक विभाग या जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की सत्यता और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। ये वीडियो देखिए…