हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। गुस्साई पत्नी और बच्चों ने पति की चप्पलों से पिटाई कर दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, बाद में समझौता हो गया।
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Wife Catches Husband with Another Woman Drama Erupts on Street
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र में पारिवारिक विवाद उस समय सड़क पर आ गया, जब एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। पति को दूसरी महिला के साथ देखकर पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।
Wife Catches Husband with Another Woman, Drama Erupts on Street
जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला को काफी समय से अपने पति पर दूसरी महिला के साथ संबंध होने का शक था। जानकारी मिलने पर वह अपने बच्चों के साथ उस घर पहुंच गई, जहां उसका पति मौजूद था। कमरे में पति को दूसरी महिला के साथ देखकर पत्नी ने विरोध जताया और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। कुछ ही देर में पत्नी और बच्चों ने पति की चप्पलों से पिटाई कर दी। इस दौरान दूसरी महिला के साथ भी कहासुनी और नोकझोंक हुई। आगे पढ़िए..
सड़क पर लगा लोगों का जमावड़ा
मारपीट और हंगामे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। घटना की सूचना मिलने पर मुखानी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया।
आपसी समझौते के बाद मामला शांत
पुलिस के अनुसार, थाने में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया। पुलिस का कहना है कि परिवार की काउंसिलिंग कराई जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मुखानी थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने लाकर बातचीत कराई गई। फिलहाल मामला आपसी सहमति से सुलझ गया है। परिवार की काउंसिलिंग भी कराई जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा न बने।