Uttarakhand News: मसूरी मॉल रोड पर नशे में धुत युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस से अभद्रता का Video वायरल

मसूरी की मॉल रोड पर देर रात शराब के नशे में एक युवती ने जमकर हंगामा किया। पुलिस के साथ कथित अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Drunk Woman in Mussoorie: Drunk Woman Creates Scene on Mussoorie Mall Road
Image: Drunk Woman Creates Scene on Mussoorie Mall Road

देहरादून: पहाड़ों की रानी मसूरी में रविवार देर रात एक युवती के कथित हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना मॉल रोड से लेकर लाइब्रेरी पुलिस चौकी तक की बताई जा रही है, जहां शराब के नशे में होने का आरोप झेल रही युवती ने काफी देर तक हंगामा किया और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

Drunk Woman Creates Scene on Mussoorie Mall Road

जानकारी के मुताबिक, देर रात करीब तीन बजे दो युवक और दो युवतियां मॉल रोड पर घूम रहे थे। बताया जा रहा है कि उनमें से एक युवती ने अधिक शराब पी रखी थी और उसकी स्थिति बिगड़ने लगी। जब साथ मौजूद युवक उसे संभाल नहीं सके तो उन्होंने स्वयं पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सहायता मांगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को लाइब्रेरी पुलिस चौकी ले गई।

चौकी में भी चलता रहा ड्रामा

बताया जा रहा है कि पुलिस चौकी पहुंचने के बाद भी युवती शांत नहीं हुई। आरोप है कि उसने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और काफी देर तक हंगामा करती रही। इस दौरान मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आगे पढ़िए..

मसूरी कोतवाली के अनुसार, युवती को काफी देर तक समझाया गया। स्थिति सामान्य होने के बाद उसे सुरक्षित उसके घर भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि युवकों ने स्वयं सहायता के लिए संपर्क किया था और प्राथमिकता युवती की सुरक्षा सुनिश्चित करना थी।

कार्रवाई नहीं होने पर उठे सवाल

घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कुछ लोगों का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर कथित रूप से नशे की हालत में हंगामा करे या पुलिस से दुर्व्यवहार करे, तो सामान्य परिस्थितियों में कानूनी कार्रवाई की जाती है। इसी आधार पर इस मामले में भी पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उपलब्ध तथ्यों के आधार पर किसी दंडनीय अपराध के संबंध में पुलिस ने आगे कोई कानूनी कार्रवाई आवश्यक क्यों नहीं समझी या क्या बाद में कोई कार्रवाई की गई।

पर्यटन नगरी की छवि पर चिंता

स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यटन सीजन के दौरान इस तरह की घटनाएं मसूरी की छवि को प्रभावित करती हैं। उनका मानना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी के साथ समान नियम लागू होने चाहिए।