Uttarakhand News: रुद्रपुर में Blinkit डिलीवरी वर्कर्स की हड़ताल, महिलाओं का भी खयाल नहीं कर रही कंपनी.. 5 बड़ी मांगें

रुद्रपुर के मलिक कॉलोनी स्थित ब्लिंकिट स्टोर पर डिलीवरी वर्कर्स ने इंसेंटिव, पेपर बैग, पेयजल और सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर डिलीवरी सेवा प्रभावित कर दी और मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन ते
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Blinkit Workers Protest: Blinkit Delivery Workers Protest in Rudrapur
Image: Blinkit Delivery Workers Protest in Rudrapur

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में मलिक कॉलोनी स्थित ब्लिंकिट (Blinkit) स्टोर के बाहर डिलीवरी वर्कर्स ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए डिलीवरी सेवा अस्थायी रूप से ठप कर दी और कंपनी पर लंबे समय से उनकी समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

Blinkit Delivery Workers Protest in Rudrapur

गुरुवार देर रात बड़ी संख्या में डिलीवरी वर्कर्स ब्लिंकिट स्टोर के बाहर एकत्र हुए और अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि कई बार कंपनी प्रबंधन को समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए स्टोर की डिलीवरी सेवाएं भी प्रभावित रहीं।

2500 ऑर्डर, लेकिन पेपर बैग नहीं होने का आरोप

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि स्टोर पर प्रतिदिन लगभग 2500 ऑर्डर आते हैं, लेकिन सभी ऑर्डरों के लिए पर्याप्त पेपर बैग उपलब्ध नहीं कराए जाते। उनका कहना है कि ग्राहकों से बैग का शुल्क लिया जाता है, फिर भी कई ऑर्डर बिना बैग के भेजने पड़ते हैं। आगे पढ़िए..

इससे ग्राहकों के सामने डिलीवरी कर्मचारियों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है।

महिलाओं के सामान की डिलीवरी में बढ़ती परेशानी

डिलीवरी वर्कर्स का कहना है कि महिलाओं के निजी उपयोग के उत्पाद बिना पैकिंग के पहुंचाने पर कई बार ग्राहकों के साथ विवाद जैसी स्थिति बन जाती है। कर्मचारियों ने कहा कि उचित पैकेजिंग की व्यवस्था कंपनी की जिम्मेदारी है और इसका असर सीधे उनकी कार्य परिस्थितियों पर पड़ता है।

ये हैं कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

गर्मी के मौसम में इंसेंटिव बढ़ाया जाए।
सभी ऑर्डरों के लिए पर्याप्त पेपर बैग उपलब्ध कराए जाएं।
स्टोर पर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जाए।
स्वास्थ्य बीमा और दुर्घटना बीमा की सुविधा दी जाए।
ईपीएफ (EPF) और ईएसआई (ESI) जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

डिलीवरी वर्कर्स ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। फिलहाल कंपनी की ओर से इस प्रदर्शन और कर्मचारियों की मांगों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।