उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 4 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को देहरादून में डेढ़ घंटे में 69 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 18 July 2026
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। कुमाऊं मंडल में झमाझम बारिश जारी है, जबकि देहरादून में शुक्रवार शाम हुई तेज बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी पैदा हो गई।
Uttarakhand Weather Update 18 July 2026
बीते शुक्रवार को देहरादून में दिनभर उमस भरा मौसम रहा। दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और करीब 3:30 बजे घने बादलों ने पूरे शहर को ढक लिया। इसके बाद शाम करीब 4 बजे तेज बारिश शुरू हुई, जिसने लगभग डेढ़ घंटे तक शहर को भिगो दिया। इस दौरान हाथीबड़कला क्षेत्र में 69 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। शनिवार को देहरादून, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज बौछारों की चेतावनी दी है। वहीं रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, उत्तरकाशी, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
लोगों से सावधानी बरतने की अपील
मौसम विभाग ने लोगों से भारी बारिश के दौरान नदी-नालों के किनारे जाने से बचने, पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा न करने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।