देहरादून में बारिश के दौरान 6 वर्षीय मासूम नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंस गया। जिसके बाद JCB ने पाइप काटकर निकाला बच्चे का शव...
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: 6-Year-Old Dies After Getting Trapped in Drain Pipe in Dehradun
देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। नवाबगढ़ की खादर बस्ती में शनिवार को बारिश के दौरान घर के बाहर खेल रहा 6 वर्षीय मासूम अरमान नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंस गया। करीब आधे घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
6-Year-Old Dies After Getting Trapped in Drain Pipe in Dehradun
जानकारी के अनुसार, नवाबगढ़ की खादर बस्ती निवासी अरमान (6 वर्ष) शनिवार को बारिश के दौरान घर के पास सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान वह नाली के लिए लगाए गए संकरे पाइप में फंस गया। बच्चे के साथ खेल रहे दूसरे बच्चे ने तुरंत परिजनों और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। मासूम को निकालने के लिए तत्काल जेसीबी मशीन मंगाई गई। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद पाइप को तोड़कर बच्चे को बाहर निकाला गया। परिजन उसे तुरंत उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। आगे पढ़िए..
घटना के बाद परिजनों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रशासन और निर्माण एजेंसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाल ही में बनी सड़क का ढाल अत्यधिक तीव्र रखा गया है, जिससे बारिश के दौरान नाली में पानी का बहाव बहुत तेज हो जाता है। उनका कहना है कि तेज बहाव के कारण बच्चा नाली में बहकर पाइप के अंदर फंस गया। लोगों ने निर्माण कार्य की जांच, जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार
दुखद घटना के बाद गमगीन परिजनों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। विकासनगर के क्षेत्राधिकारी (सीओ) विवेक कुटियाल ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। इसके बावजूद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।