उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत 212 महिलाओं को 1.55 करोड़ रुपये की पहली किस्त और 276 महिलाओं को दूसरी किस्त जारी करेंगे। योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 75% तक अनुदान दिया जाता है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: CM Dhami to Release Self-Employment Grant for 212 Single Women
देहरादून: उत्तराखंड सरकार महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत चयनित आठ जिलों की 212 एकल महिलाओं को बुधवार को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए अनुदान की पहली किस्त प्रदान की जाएगी।
CM Dhami to Release Self-Employment Grant for 212 Single Women
मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लाभार्थी महिलाओं को 1 करोड़ 55 लाख 40 हजार रुपये की पहली किस्त वितरित करेंगे। इस कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या भी उपस्थित रहेंगी।
276 महिलाओं को मिलेगी दूसरी किस्त
सरकार केवल नई लाभार्थियों को पहली किस्त ही नहीं दे रही है, बल्कि योजना के प्रथम चरण में चयनित 276 महिलाओं को भी 1 करोड़ 20 लाख 76 हजार 875 रुपये की दूसरी किस्त जारी की जाएगी। इससे लाभार्थी अपने स्वरोजगार को आगे बढ़ा सकेंगी।
किन महिलाओं को मिलता है योजना का लाभ?
मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और अकेले जीवनयापन कर रही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। आगे पढ़िए..
इस योजना का लाभ विधवा, निराश्रित, परित्यक्ता, एसिड अटैक पीड़ित तथा अन्य कारणों से एकल जीवन जी रही महिलाओं को दिया जाता है। योजना के तहत अधिकतम दो लाख रुपये तक की परियोजना पर 75 प्रतिशत अनुदान राज्य सरकार की ओर से दिया जाता है, ताकि महिलाएं अपने गांव या स्थानीय क्षेत्र में ही स्वरोजगार शुरू कर सकें।
पहले चरण में भी मिली थी बड़ी सहायता
इस योजना के पहले चरण में 10 फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छह जिलों की 484 महिलाओं को 3 करोड़ 45 लाख 34 हजार 500 रुपये की पहली किस्त प्रदान की थी। अब दूसरे चरण में अल्मोड़ा, चंपावत, चमोली, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और देहरादून की 212 महिलाओं को पहली किस्त दी जाएगी। वहीं देहरादून, नैनीताल और टिहरी की 276 महिलाओं को दूसरी किस्त का लाभ मिलेगा।