NEET-UG विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा त्यागपत्र

NEET-UG 2026 परीक्षा विवाद और जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Dharmendra Pradhan Resignation: Education Minister Dharmendra Pradhan Resigns
Image: Education Minister Dharmendra Pradhan Resigns

देहरादून: देशभर में NEET-UG 2026 परीक्षा विवाद, पेपर लीक मामले और छात्रों के लगातार विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब दिल्ली के जंतर-मंतर सहित देश के कई हिस्सों में छात्र शिक्षा व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

Education Minister Dharmendra Pradhan Resigns

धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे की जानकारी सार्वजनिक करते हुए कहा कि उन्होंने यह फैसला देश के युवाओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए लिया है। उन्होंने लिखा कि उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मौजूदा विवाद का असर छात्रों के भविष्य पर न पड़े और आंदोलन का कोई गलत फायदा न उठाया जा सके। उन्होंने अपने पत्र में यह भी कहा कि NEET-UG विवाद की शुरुआत से ही उन्होंने जिम्मेदारी स्वीकार की और परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं के बाद सरकार ने जांच एजेंसियों को कार्रवाई के निर्देश दिए, परीक्षा रद्द की गई और दोबारा परीक्षा आयोजित कराई गई।

क्या है पूरा NEET-UG विवाद?

NEET-UG 2026 परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के आरोप सामने आने के बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा। इसके बाद लाखों छात्रों को दोबारा परीक्षा देनी पड़ी। इस घटनाक्रम ने पूरे देश में छात्रों और अभिभावकों के बीच नाराजगी पैदा कर दी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों से छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। उनकी प्रमुख मांगों में परीक्षा प्रणाली में सुधार, पेपर लीक की निष्पक्ष जांच और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग शामिल थी।

प्रदर्शन के बीच बढ़ा दबाव

हाल के दिनों में छात्र आंदोलन और तेज हो गया था। राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की घटनाएं भी सामने आईं। इसके बाद सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन विवाद पूरी तरह समाप्त नहीं हो सका।

अब आगे क्या होगा?

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सार्वजनिक हो चुका है, लेकिन संवैधानिक प्रक्रिया के तहत इस्तीफा तब प्रभावी होगा जब प्रधानमंत्री इसे स्वीकार कर राष्ट्रपति को सिफारिशभेजेंगे और राष्ट्रपति अंतिम स्वीकृति देंगी। फिलहाल केंद्र सरकार की ओर से नए शिक्षा मंत्री को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।