उत्तराखंड: कल इन 3 जिलों के स्कूलों में रहेगी छुट्टी, भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तराखंड में लगातार बारिश के बीच मौसम विभाग ने 9 जिलों में ऑरेंज और 4 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी के चलते चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
IMD Orange Alert: Schools closed in 3 districts due to heavy rain
Image: Schools closed in 3 districts due to heavy rain

चमोली: उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर तेज हो गया है। लगातार हो रही बारिश से पर्वतीय जिलों में जनजीवन प्रभावित है। जगह-जगह भूस्खलन, सड़कें बंद होने और नदियों-नालों के उफान पर आने की घटनाओं के बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 28 जुलाई के लिए प्रदेश के 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 4 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

Schools closed in 3 districts due to heavy rain

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार (28 जुलाई) को उत्तराखंड के कई जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। कल उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं अत्यंत तीव्र वर्षा, आकाशीय बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ तेज बारिश की भी संभावना जताई गई है। इन 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अल्मोड़ा, चंपावत, हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक और तेज वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है।

तीन जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। 28 जुलाई को बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली जिलों में सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला प्रशासन ने अभिभावकों और नागरिकों से मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

प्रशासन की सलाह

मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें।
नदी-नालों के किनारे जाने से बचें।
भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही न करें।
यात्रा से पहले सड़क और मौसम की ताजा जानकारी अवश्य लें।