उत्तराखंड की बेटियों का श्रीलंका में जलवा, अनमोल और शायरा ने जीते इंटरनेशनल ताज

श्रीलंका में आयोजित Miss Teen Tourism और Miss Tourism International प्रतियोगिता में उत्तराखंड की अनमोल कौर ने Miss Teen Tourism Earth और शायरा विश्नोई ने Queen of International Tourism का खिताब जीतकर भारत का नाम रोशन किया।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
International Beauty Contest: Uttarakhand Girls Shine at International Beauty Pageant
Image: Uttarakhand Girls Shine at International Beauty Pageant

देहरादून: उत्तराखंड की प्रतिभाओं ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाई है। एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की प्रतिभागियों ने श्रीलंका में आयोजित Miss Teen Tourism और Miss Tourism International प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत और उत्तराखंड का नाम रोशन किया।

Uttarakhand Girls Shine at International Beauty Pageant

देहरादून की अनमोल कौर ने Miss Teen Tourism Earth का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया, जबकि शायरा विश्नोई को Queen of International Tourism का ताज पहनाया गया।

आठ दिन तक चला अंतरराष्ट्रीय पेजेंट

श्रीलंका में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट का आयोजन आठ दिनों तक चला। प्रतियोगिता के समापन पर 25 जुलाई को ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उत्तराखंड की दोनों प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, प्रतिभा और मंचीय प्रदर्शन से निर्णायकों को प्रभावित किया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई। आगे पढ़िए..

राष्ट्रीय स्तर से अंतरराष्ट्रीय मंच तक का सफर

अनमोल कौर और शायरा विश्नोई ने पहले राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। इसी उपलब्धि के आधार पर उन्हें भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दोनों प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए सम्मानजनक उपलब्धि हासिल की।

एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट ने जताई खुशी

एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की निदेशक ख्याति शर्मा ने दोनों विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए ऐसे प्रतियोगिताओं का आयोजन करती रहेगी, ताकि नई प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिल सके।

उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण

दोनों प्रतिभागियों की इस उपलब्धि से उत्तराखंड में खुशी का माहौल है। यह सफलता राज्य की उभरती प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की मजबूत उपस्थिति को भी दर्शाती है।