उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने प्रदेश में संगठन विस्तार का ऐलान किया है। पार्टी ने एनडीए के समर्थन में चुनाव लड़ने और भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत लगाने की बात कही है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: NDA Ally Rashtriya Lok Morcha Enters Uttarakhand Poll Race
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने प्रदेश में अपनी सक्रिय राजनीतिक मौजूदगी दर्ज करा दी है। पार्टी ने साफ किया है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए के समर्थन में पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी और भाजपा को जीत दिलाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर काम करेगी।
NDA Ally Rashtriya Lok Morcha Enters Uttarakhand Poll Race
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एके बाजपेई ने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में लगातार संगठन का विस्तार कर रही है। उनका कहना है कि उत्तराखंड में भी संगठन को मजबूत करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा देशभर में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है और एनडीए के एक प्रतिबद्ध एवं प्रभावशाली सहयोगी दल के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है।
समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने की बात
एके बाजपेई ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा हमेशा समाजवादी विचारधारा का समर्थक रहा है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने की सोच के साथ काम करता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी इसी विचारधारा को मजबूत किया जाएगा, ताकि राज्य के विकास को और गति मिल सके।
भाजपा को जिताने के लिए पूरा समर्थन
राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने स्पष्ट किया कि एनडीए का घटक दल होने के नाते वह आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए पूरा सहयोग देगा। बाजपेई ने कहा कि यदि किसी विधानसभा सीट पर पार्टी की मजबूत संभावना बनती है, तो गठबंधन के भीतर आपसी सहमति से उस पर भी विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनावी तैयारियों में जुटेगी और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का प्रयास करेगी।