देहरादून: साइबर ठगी का नया तरीका! बिना OTP, कॉल और मैसेज के खाते से उड़ाए 8.33 लाख रुपये

देहरादून के सेलाकुई में साइबर ठगों ने बिना OTP, कॉल या सत्यापन के व्यक्ति के बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड से 8.33 लाख रुपये उड़ा दिए। वहीं विकासनगर के आसनबाग शिव मंदिर के दानपात्र से भी चोरी का मामला सामने आया।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Cyber Fraud Dehradun: Dehradun Man Loses Lakhs in New Cyber Fraud Without OTP
Image: Dehradun Man Loses Lakhs in New Cyber Fraud Without OTP

देहरादून: उत्तराखंड में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया तरीका अपनाया है। इस बार न तो पीड़ित के पास OTP आया, न कोई कॉल और न ही कोई संदिग्ध मैसेज, लेकिन इसके बावजूद उसके बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड से 8,33,947 रुपये निकाल लिए गए। मामला देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Dehradun Man Loses ₹8.33 Lakh in New Cyber Fraud Without OTP

सेलाकुई निवासी असरफ अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 जुलाई को उनके बैंक खाते से 6,99,997 रुपये निकाल लिए गए। इसी दिन उनके क्रेडिट कार्ड से भी 87,000 रुपये की निकासी हुई। पीड़ित का कहना है कि इन लेनदेन के दौरान न तो कोई OTP आया और न ही बैंक की ओर से कोई सत्यापन कॉल मिली। इसके बाद 27 जुलाई को उनके दूसरे बैंक खाते से भी 46,950 रुपये निकाल लिए गए। इस बार भी न कोई OTP आया और न ही कोई कॉल।

मैसेज आने पर चला ठगी का पता

पीड़ित को ठगी की जानकारी तब हुई जब खाते से रकम निकलने का बैंक संदेश प्राप्त हुआ। इसके बाद उन्होंने तत्काल सेलाकुई थाने में शिकायत दर्ज कराई। आगे पढ़िए..

थानाध्यक्ष लोकपाल परमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

साइबर सुरक्षा के लिए बरतें ये सावधानियां

विशेषज्ञों के अनुसार, यदि बिना OTP के भी खाते से रकम निकलती दिखाई दे, तो तुरंत संबंधित बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क कर कार्ड और खाते को ब्लॉक कराएं। राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत करें। बैंक स्टेटमेंट और सभी ट्रांजैक्शन की जांच करें।

शिव मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर चोरी

देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में भी चोरी की एक घटना सामने आई है। आसनबाग (रामबाग) स्थित शिव मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर अज्ञात चोर नकदी लेकर फरार हो गए। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुमेर चंद वर्मा की शिकायत के अनुसार, 27 जुलाई तड़के करीब 4 बजे चोर मंदिर में घुसे और दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी धनराशि चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।