अल्मोड़ा की एनसीसी कैडेट गर्विता भाकुनी का स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित प्रतिष्ठित 'At Home' समारोह के लिए चयन हुआ है।देशभर के सिर्फ पांच युवा आपदा कैडेटों में शामिल गर्विता इस राष्ट्रीय मंच पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Almora NCC Cadet Selected for President s At Home Reception
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है कि अल्मोड़ा की बेटी गर्विता भाकुनी का चयन राष्ट्रपति भवन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित 'At Home' रिसेप्शन के लिए हुआ है। इस राष्ट्रीय समारोह में वह उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। देशभर से केवल पांच युवा आपदा मित्र (Disaster Management) कैडेटों का चयन किया गया है, जिनमें गर्विता भी शामिल हैं।
Almora NCC Cadet Selected for President's 'At Home' Reception
लोअर माल रोड, खोल्टा (अल्मोड़ा) निवासी गर्विता भाकुनी सोबन सिंह जीना परिसर, अल्मोड़ा में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। वह पिछले दो वर्षों से 77 यूके बटालियन NCC की कैडेट हैं। हाल ही में द्वाराहाट में आयोजित एनसीसी शिविर में उन्होंने रिवर क्रॉसिंग, रैपलिंग और जुमारिंग जैसे कठिन प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आपदा प्रबंधन से जुड़े इन अभ्यासों में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर उन्हें 'बेस्ट कैडेट (आपदा प्रबंधन)' चुना गया, जिसके बाद उनका चयन राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित समारोह के लिए हुआ। आगे पढ़िए..
इस समारोह के लिए उत्तराखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मिजोरम और नागालैंड से एक-एक युवा आपदा कैडेट का चयन किया गया है। गर्विता का चयन न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय बन गया है। उनके पिता नवनीत भाकुनी निजी कार्य करते हैं, जबकि माता कमला भाकुनी गृहिणी हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर परिवार, कॉलेज और क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।
बेटियों को दिया प्रेरणादायक संदेश
गर्विता भाकुनी ने कहा कि राष्ट्रपति भवन में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए सम्मान और गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें भविष्य में और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने प्रदेश की बेटियों से अपील करते हुए कहा, "खुद को कभी कमजोर मत समझिए। अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दीजिए और लगातार आगे बढ़ते रहिए। मेहनत और आत्मविश्वास से हर मंजिल हासिल की जा सकती है।" गर्विता ने यह भी कहा कि वह भविष्य में आपदा प्रबंधन और जनसेवा के क्षेत्र में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करती रहेंगी और अधिक से अधिक युवाओं को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगी।