Uttarakhand Weather Update: आज भी जारी रहेगा भारी बारिश का दौर, इन 4 जिलों में यलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जानिए ताजा मौसम पूर्वानुमान।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Upadate 4 August 2026
Image: Uttarakhand Weather Upadate 4 August 2026

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। सोमवार को कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर तेज बौछारें दर्ज की गईं। लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

Uttarakhand Weather Update 4 August 2026

मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और बौछारें पड़ने की संभावना है। विभाग ने देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली चमकने, गरज के साथ वर्षा तथा कहीं-कहीं तीव्र से अति तीव्र बारिश होने की चेतावनी दी है। वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों में भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। आगे पढ़िए..

प्रमुख शहरों का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार बीते सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की लोगों से अपील

मौसम विभाग ने विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों, चारधाम यात्रियों और पर्यटकों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने सलाह दी है कि भारी बारिश के समय अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों के किनारे न जाएं और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त सावधानी बरतें। प्रदेश में लगातार सक्रिय मानसून को देखते हुए प्रशासन भी हालात पर नजर बनाए हुए है। लोगों से मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।