देहरादून: चेहलुम जुलूस के चलते कई मार्गों पर रूट डायवर्जन, निकलने से पहले पढ़ें पूरी ट्रैफिक एडवाइजरी

देहरादून में चेहलुम जुलूस के चलते आज दोपहर 2 बजे से कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। जानिए किन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन और किन वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Dehradun Traffic Diversion: Dehradun Traffic Diversion for Chehlum Procession Today
Image: Dehradun Traffic Diversion for Chehlum Procession Today

देहरादून: राजधानी देहरादून में आज चेहलुम के जुलूस को देखते हुए शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी लेकर ही यात्रा करें, ताकि अनावश्यक जाम और असुविधा से बचा जा सके।

Dehradun Traffic Diversion for Chehlum Procession Today

पुलिस के अनुसार चेहलुम का जुलूस दोपहर 2 बजे करनपुर से शुरू होगा। जुलूस जिस-जिस मार्ग से गुजरेगा, वहां आवश्यकता के अनुसार यातायात को डायवर्ट किया जाएगा।

इन मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

यूकेलिप्टस चौक से सर्वे चौक और बेनी बाजार चौक की ओर आने वाले वाहनों को घंटाघर की ओर भेजा जाएगा। वहीं आराघर चौक और क्रॉस रोड से भी यातायात डायवर्ट रहेगा।
सर्वे चौक से लैंसडाउन चौक जाने वाले वाहनों को क्रॉस रोड की ओर मोड़ा जाएगा।
कनक चौक से रोजगार तिराहा जाने वाले वाहनों को पैसिफिक तिराहा, सुभाष रोड होते हुए बेनी बाजार की ओर भेजा जाएगा।
जुलूस के लैंसडाउन चौक पहुंचने से पहले बुद्धा चौक और दर्शनलाल चौक से किसी भी वाहन को लैंसडाउन चौक की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
जुलूस के दर्शनलाल चौक की ओर बढ़ने से पहले तहसील चौक से आने वाले वाहनों को दून चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
घंटाघर से दर्शनलाल चौक जाने वाले वाहनों को ओरिएंट चौक की ओर भेजा जाएगा।
बुद्धा चौक से दर्शनलाल चौक की ओर भी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

सार्वजनिक परिवहन पर भी असर

चेहलुम जुलूस के दौरान सार्वजनिक परिवहन के रूट में भी बदलाव किया गया है।
3 नंबर विक्रम को रेसकोर्स चौक से वापस रेसकोर्स पीएनबी तिराहा और आराघर टी-जंक्शन की ओर भेजा जाएगा।
5 और 8 नंबर विक्रम को रेलवे गेट से ही वापस कर दिया जाएगा।
2 नंबर विक्रम, सिटी बस और अन्य वाहनों को सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस भेजा जाएगा।

पुलिस की अपील

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। इससे जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के साथ-साथ शहर में यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनी रहेगी।