देहरादून में क्रिकेटर अभिमन्यु ईश्वरन के पिता आरपी ईश्वरन से डॉक्टर की ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुकिंग के बहाने एपीके फाइल भेजकर 3.19 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Abhimanyu Easwaran Father Loses Lakhs in APK Scam
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में साइबर ठगों ने डॉक्टर की ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कराने के बहाने एक बड़ी ठगी को अंजाम दिया। इस बार ठगों ने भारतीय क्रिकेटर अभिमन्यु ईश्वरन के पिता आरपी ईश्वरन को निशाना बनाते हुए उनके बैंक खाते से 3.19 लाख रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Abhimanyu Easwaran's Father Loses ₹3.19 Lakh in APK Scam
राजपुर थाना क्षेत्र के मसूरी रोड स्थित मालसी निवासी आरपी ईश्वरन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 अगस्त को वह ऑनलाइन डॉक्टर की अपॉइंटमेंट बुक करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान उनके व्हाट्सएप पर एक APK फाइल भेजी गई, जिसे उन्होंने अपॉइंटमेंट प्रक्रिया का हिस्सा समझकर डाउनलोड और इंस्टॉल कर लिया।
पीड़ित के अनुसार, फाइल इंस्टॉल होते ही साइबर अपराधियों ने उनके मोबाइल फोन का अनधिकृत एक्सेस हासिल कर लिया और उनके आईसीआईसीआई बैंक के बचत खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर दिए।
तीन ट्रांजेक्शन में निकाले 3.19 लाख रुपये
सुबह 11:47 बजे – ₹99,800
सुबह 11:57 बजे – ₹92,451
दोपहर 12:13 बजे – ₹1,27,000
इस तरह कुल ₹3,19,251 खाते से निकाल लिए गए।
साइबर हेल्पलाइन पर की शिकायत
धोखाधड़ी का पता चलते ही आरपी ईश्वरन ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई और इसके बाद पुलिस को तहरीर दी। राजपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
शहर में साइबर ठगी के सात नए मामले
देहरादून में साइबर अपराध के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पुलिस के अनुसार, शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में साइबर ठगी के सात मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है।
क्लेमेंटटाउन थाना: भरत सिंह से ₹2.72 लाख और गिरीश चंद्र से ₹1.88 लाख की ठगी।
शहर कोतवाली: उमेश कुमार से ₹1.50 लाख और मनोज कुमार आहुजा से ₹1.25 लाख की धोखाधड़ी।
डालनवाला थाना: संजीव रात्रा के खाते से ₹1.44 लाख की निकासी।
पटेलनगर थाना: नागेंद्र कुमार से ₹1.80 लाख और झारखंड निवासी गौरव अग्रवाल से ₹3.12 लाख की ऑनलाइन ठगी।
सभी मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजी गई APK फाइल डाउनलोड न करें और बैंकिंग या अपॉइंटमेंट से जुड़े किसी भी लिंक या ऐप को इंस्टॉल करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें।