चमोली के रांगतोली गांव में नाले के किनारे संदिग्ध हालत में एक नवजात मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जांच जारी है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Newborn Baby Found Alive Near Drain in Chamoli
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के रांगतोली गांव में गुरुवार सुबह एक नवजात संदिग्ध परिस्थितियों में नाले के किनारे पड़ा मिला। समय रहते स्थानीय महिला की नजर पड़ने और ग्रामीणों की तत्परता से नवजात को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
Newborn Baby Found Alive Near Drain in Chamoli
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे गोशाला जा रही एक महिला ने गांव के आम रास्ते के पास नाले के किनारे एक नवजात को पड़ा देखा। महिला ने तुरंत इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान संतोष गुसांई और ग्राम प्रहरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि नवजात जीवित अवस्था में पड़ा था। आगे पढ़िए..
ग्राम प्रधान संतोष गुसांई के अनुसार, जब वे मौके पर पहुंचे तो नवजात के मुंह में रबर का एक टुकड़ा लगा हुआ था। उन्होंने उसे हटाया, जिसके बाद बच्चे की सांसें चलती हुई महसूस हुईं। इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई।
जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
सूचना मिलते ही चमोली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि नवजात की हालत पर चिकित्सकीय निगरानी रखी जा रही है। साथ ही यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है कि बच्चे को वहां किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा। पुलिस आसपास के क्षेत्र से जानकारी जुटा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।