Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी की रेणु धरियाल ने अपने लंबे बालों के जुनून को विश्व रिकॉर्ड में बदल दिया है। वर्षों से बाल नहीं कटवाने वाली रेणु के 271.50 सेंटीमीटर यानी 8 फीट 10 इंच लंबे बालों को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने जीवित महिला के सबसे लंबे बालों के तौर पर दर्ज किया है। रेणु के रिकॉर्ड की पुष्टि अप्रैल में हल्द्वानी पहुंची गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम ने जांच और आधिकारिक माप के बाद की।
रेणु ने यूक्रेन की आलिया नासिरोवा का 257.33 सेंटीमीटर यानी करीब 8 फीट 5.3 इंच लंबे बालों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। रेणु के बालों की लंबाई दुनिया के सबसे लंबे व्यक्ति रहे रॉबर्ट वाडलो की 272 सेंटीमीटर ऊंचाई से भी महज कुछ सेंटीमीटर कम है।