उत्तराखंड के 10 हजार युवाओं को नौकरी का मौका, इन चार शहरों में लगेंगे 4 बड़े रोजगार मेले

उत्तराखंड सरकार अगले चार महीनों में उत्तराखंड के चार शहरों में चार विशेष रोजगार मेलों के जरिए 10 हजार युवाओं को निजी और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी दिलाने की तैयारी कर रही है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand Job Fair 2026: Uttarakhand to Hold Job Fairs for 10000 Youths
Image: Uttarakhand to Hold Job Fairs for 10000 Youths

श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार अगले चार महीनों के भीतर 10 हजार युवाओं को निजी और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार दिलाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए तकनीकी शिक्षा विभाग प्रदेश में चार विशेष रोजगार मेलों का आयोजन करेगा। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में दो-दो रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। इन मेलों में देशभर की नामी बहुराष्ट्रीय और निजी क्षेत्र की कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा।

Uttarakhand to Hold Job Fairs for 10,000 Youths

रोजगार मेलों के लिए चार शहरों का चयन किया गया है। इनमें गढ़वाल मंडल से देहरादून और श्रीनगर, जबकि कुमाऊं मंडल से काशीपुर और अल्मोड़ा शामिल हैं। सरकार का लक्ष्य है कि चार महीने की अवधि में इन रोजगार मेलों के माध्यम से करीब 10 हजार युवाओं को नौकरी उपलब्ध कराई जाए।

तकनीकी के साथ दूसरे युवाओं को भी मिलेगा मौका

रोजगार मेलों का दायरा केवल तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं तक सीमित नहीं रखा जाएगा। पॉलीटेक्निक और आईटीआई से पासआउट विद्यार्थी तथा अंतिम वर्ष में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं भी इसमें हिस्सा ले सकेंगे। इसके अलावा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों से पासआउट और अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को भी निजी कंपनियों में नौकरी का अवसर मिलेगा। विद्यालयी शिक्षा के तहत व्यावसायिक पाठ्यक्रम पूरा कर चुके युवा भी रोजगार मेलों में शामिल हो सकेंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को भी कंपनियों से सीधे जुड़ने का मौका मिलेगा। आगे पढ़िए..

जल्द शुरू होगा फ्री ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

रोजगार मेलों में शामिल होने के लिए युवाओं का निःशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण कराया जाएगा। तकनीकी शिक्षा विभाग को एक सप्ताह के भीतर ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी करने को कहा गया है। पंजीकरण के जरिए युवाओं का डाटा तैयार किया जाएगा। इसी डाटा के आधार पर कंपनियों की आवश्यकता और योग्यता के अनुसार अभ्यर्थियों को रोजगार मेलों में शामिल किया जाएगा।

कई विभाग मिलकर करेंगे आयोजन

रोजगार मेलों के आयोजन में तकनीकी शिक्षा विभाग के साथ विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा, सेवायोजन और कौशल विकास विभाग भी भागीदारी करेंगे। जल्द ही संबंधित विभागों की उच्चस्तरीय संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें रोजगार मेलों की तारीख, कंपनियों की भागीदारी और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।

अब तक 42 हजार लोगों को रोजगार का दावा

सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक करीब 42 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है। इसमें स्थायी कर्मचारियों के साथ संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है। अब सरकार ने तकनीकी शिक्षा विभाग के माध्यम से अगले चार महीनों में 10 हजार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाने का लक्ष्य रखा है।