उत्तराखंड: हरीशताल में दिखा 15 फीट का विशाल अजगर, डॉग को निगलकर हुआ बेहाल

नैनीताल के ओखलकांडा स्थित हरीशताल में करीब 15 फीट लंबा और 55 किलो से अधिक वजनी अजगर मिला। अजगर ने एक डॉग को निगल लिया था। वन विभाग ने रेस्क्यू कर उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Giant Python in Nainital: 15-Foot Python Rescued After Swallowing Dog in Nainital
Image: 15-Foot Python Rescued After Swallowing Dog in Nainital

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक स्थित हरीशताल क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब आबादी से सटे इलाके में करीब 15 फीट लंबा विशाल अजगर दिखाई दिया। अजगर ने एक डॉग को अपना शिकार बना लिया था और उसके शरीर का काफी हिस्सा निगल चुका था। भारी शिकार के कारण उसका पेट असामान्य रूप से फूल गया था और उसकी गतिविधियां भी सीमित हो गई थीं।

15-Foot Python Rescued After Swallowing Dog in Nainital

विशाल अजगर को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने उसके आकार को देखकर उसे एनाकोंडा जैसा विशाल तक बता दिया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत के नेतृत्व में वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सबसे पहले लोगों को अजगर से सुरक्षित दूरी पर किया और इसके बाद सावधानीपूर्वक उसका रेस्क्यू शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान अजगर के मुंह और पेट में फंसे डॉग को बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आगे पढ़िए..

वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत के अनुसार, अजगर की लंबाई करीब 15 फीट थी और उसका वजन 55 किलो से अधिक आंका गया। उन्होंने बताया कि अजगर ने एक जानवर को निगल लिया था, जिसके बाद वह भारी होने के कारण सामान्य तरीके से हिल-डुल नहीं पा रहा था। वन विभाग की टीम ने अजगर को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित तरीके से काबू में लिया।

गहरे जंगल में छोड़ा गया अजगर

रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम अजगर को आबादी वाले इलाके से काफी दूर गहरे जंगल में ले गई और उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया। अजगर के जंगल में चले जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

मानसून में वन्यजीवों से सावधानी की अपील

वन विभाग ने बारिश के मौसम को देखते हुए ग्रामीणों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। मानसून के दौरान सांप और अन्य वन्यजीव कई बार अपने प्राकृतिक ठिकानों से निकलकर जंगल से लगे गांवों और आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं। विभाग ने लोगों से कहा है कि किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर उसके करीब न जाएं, उसे घेरने या खुद पकड़ने की कोशिश न करें। ऐसी स्थिति में तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम वन्यजीव को सुरक्षित तरीके से पकड़कर उसके प्राकृतिक क्षेत्र में छोड़ सके।