Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट बदली। शहर में झमाझम बारिश शुरू होने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। हालांकि लगातार बारिश के बीच प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार 18 अगस्त को उत्तराखंड के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है | मौसम विभाग ने आज देहरादून और टिहरी जिले के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का Orange Alert जारी किया है। इन दोनों जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश के अत्यंत तीव्र दौर की आशंका जताई गई है। देहरादून और टिहरी के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने की आशंका भी जताई है। ऐसे में पर्वतीय मार्गों पर सफर करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। तेज बारिश के दौरान भूस्खलन और मलबा आने से सड़कें बाधित होने का खतरा बना हुआ है।
उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण नदी, झरने और जलस्रोत उफान पर हैं। ऐसे में पर्यटकों को झरनों और नदियों के तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचना चाहिए। विशेषकर बारिश के दौरान कैंपटी फॉल जैसे पर्यटन स्थलों पर पानी का बहाव अचानक बढ़ सकता है, इसलिए पुलिस और प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है।