उत्तराखंड: आज होगी धामी कैबिनेट की बैठक, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक में कई विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा होने की उम्मीद है। बैठक के बाद कई अहम फैसले सामने आ सकते हैं।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Uttarakhand Cabinet Meeting: Uttarakhand Cabinet Meeting Today Key Decisions Expected
Image: Uttarakhand Cabinet Meeting Today Key Decisions Expected

देहरादून: उत्तराखंड में आज यानी मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक सचिवालय में होगी, जिसमें विभिन्न विभागों की ओर से तैयार किए गए प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। बैठक को आगामी दिनों में सरकार की नीतियों और योजनाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, कैबिनेट में किन प्रस्तावों को अंतिम मंजूरी मिलेगी, इसका पता बैठक के बाद ही चलेगा।

Uttarakhand Cabinet Meeting Today, Key Decisions Expected

कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण विभागों से जुड़े प्रस्ताव रखे जाने की संभावना है। इनमें प्रमुख रूप से स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आवास विभाग, शहरी विकास विभाग, उद्योग विभाग, कार्मिक विभाग और परिवहन विभाग शामिल हैं। इन प्रस्तावों पर विभागीय स्तर पर चर्चा के बाद कैबिनेट के समक्ष निर्णय के लिए रखा जा सकता है। कैबिनेट बैठक से एक दिन पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सीएम ने अधिकारियों से यह भी कहा कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।

दिव्यांग कुलदीप को तत्काल सहायता के निर्देश

जनसंवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने दिव्यांग कुलदीप की समस्या भी सुनी। सीएम ने संबंधित अधिकारियों को उन्हें तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ ट्राईसाइकिल देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनसंवाद के माध्यम से लोगों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए लगातार काम कर रही है।

विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मिले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान कई संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। इनमें राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन, प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ और सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी उत्तराखंड के प्रतिनिधि शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनसंवाद के माध्यम से आम लोगों और विभिन्न संगठनों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कैबिनेट के फैसलों पर रहेगी नजर

मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में कई विभागों के प्रस्ताव शामिल होने की संभावना के चलते सरकार के फैसलों पर सभी की नजर रहेगी। खासतौर पर स्वास्थ्य, शिक्षा, शहरी विकास और परिवहन से जुड़े प्रस्तावों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय सामने आने की उम्मीद है। हालांकि, बैठक में प्रस्तावों पर अंतिम निर्णय कैबिनेट की चर्चा के बाद ही स्पष्ट होगा।