देहरादून में 26 अगस्त को टपकेश्वर शोभायात्रा और बारावफात जुलूस, डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक.. नया रूट जान लीजिए

Dehradun Traffic Diversion: 26 अगस्त को टपकेश्वर शोभायात्रा और बारावफात जुलूस के चलते देहरादून में कई रूट डायवर्ट रहेंगे। जानें पूरा ट्रैफिक प्लान और वैकल्पिक रास्ते
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Dehradun Traffic Diversion: Dehradun Traffic Diversion on August 26 for Religious Processions
Image: Dehradun Traffic Diversion on August 26 for Religious Processions

देहरादून: राजधानी देहरादून में बुधवार, 26 अगस्त को दो बड़े धार्मिक आयोजन होने जा रहे हैं। टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा और बारावफात का जुलूस अलग-अलग मार्गों से निकलेगा। दोनों आयोजनों के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए देहरादून ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान तैयार किया है। ऐसे में अगर आप बुधवार को शहर में सफर करने वाले हैं तो इन रूटों की जानकारी पहले से रखना जरूरी है।

Dehradun Traffic Diversion on August 26 for Religious Processions

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार टपकेश्वर शोभायात्रा सुबह 10 बजे शिवाजी धर्मशाला से शुरू होगी और विभिन्न मार्गों से होते हुए टपकेश्वर मंदिर पहुंचेगी। शहर में सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक सभी प्रकार के लोडिंग और भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, आपातकालीन सेवा वाले वाहनों को बिना किसी रोक-टोक के आवागमन की अनुमति होगी।

टपकेश्वर शोभायात्रा का रूट

शिवाजी धर्मशाला → सहारनपुर चौक → झंडा बाजार → पलटन बाजार → घंटाघर → बिंदाल → कैंट क्षेत्र → डाकरा बाजार → गढ़ी कैंट चौक → टपकेश्वर मंदिर
यात्रा के आगे बढ़ने के साथ पीछे के मार्गों पर यातायात को धीरे-धीरे सामान्य किया जाता रहेगा।

सहारनपुर चौक और घंटाघर पर डायवर्जन

शोभायात्रा के प्रस्थान के समय निरंजनपुर मंडी, लालपुल और मातावाला बाग कट से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले यातायात को जीएमएस रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। जब शोभायात्रा घंटाघर पहुंचेगी तो यहां से चकराता रोड की ओर जाने वाले वाहनों को दिलाराम चौक की ओर भेजा जाएगा।
वहीं बल्लूपुर की ओर से आने वाले वाहनों को किशननगर चौक → बिंदाल चौकी कट → दिलाराम चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

प्रिंस चौक और दून चौक पर भी बदलेगा ट्रैफिक

जब शोभायात्रा प्रिंस चौक पहुंचेगी तो द्रोण कट की तरफ जाने वाले यातायात को चंदननगर कट होते हुए दून चौक की ओर भेजा जाएगा।
शोभायात्रा के द्रोण कट से कचहरी रोड की ओर बढ़ने के दौरान तहसील चौक से प्रिंस चौक जाने वाले वाहनों को रोक-रोककर आगे भेजा जाएगा।
दून चौक पर भीड़ बढ़ने की स्थिति में बुद्धा चौक से दून चौक जाने वाले यातायात को दर्शनलाल चौक होते हुए तहसील चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

बारावफात जुलूस के लिए भी ट्रैफिक प्लान

बारावफात का जुलूस सुबह 8 बजे से शुरू होगा। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार जुलूस सड़क की बाईं ओर चलेगा, जबकि दाईं ओर सामान्य यातायात को जारी रखने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि भीड़ बढ़ने या यातायात का दबाव अधिक होने पर पटेलनगर मंडी, लालपुल, बल्लीवाला चौक और सहारनपुर चौक से यातायात को आंशिक रूप से डायवर्ट किया जा सकता है।

बुद्धा चौक के बाद इन रास्तों पर रोक

बारावफात जुलूस के बुद्धा चौक पार करने के बाद कॉन्वेंट तिराहे से मनोज क्लिनिक की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं क्रॉस रोड से आने वाले यातायात को मनोज क्लिनिक से एसबीआई मुख्य शाखा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। जुलूस के मजार पहुंचने के बाद संबंधित मार्गों पर यातायात को पहले की तरह सामान्य कर दिया जाएगा।

इन प्रमुख चौराहों पर रहेगी खास नजर

ट्रैफिक पुलिस की ओर से पटेलनगर मंडी, बल्लीवाला चौक, मातावाला बाग तिराहा, बल्लूपुर चौक, कौलागढ़ चौक, दर्शनलाल चौक, प्रिंस चौक और घंटाघर जैसे प्रमुख स्थानों पर यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी।

निकलने से पहले प्लान करें रूट

26 अगस्त को दोनों आयोजनों के कारण देहरादून के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ सकता है। इसलिए जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को संभव हो तो वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने और अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी जाती है।