UKSSSC Recruitment Calendar 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 15 समूह-ग भर्तियों का कैलेंडर जारी किया है। जानें किस भर्ती का विज्ञापन कब आएगा और परीक्षा कब होगी।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: UKSSSC Group C Recruitment Calendar 2026 Released
देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह-ग की 15 भर्तियों का भर्ती कैलेंडर जारी कर दिया है।
UKSSSC Group C Recruitment Calendar 2026 Released, Check Exam Dates
आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल के अनुसार, इन भर्तियों के विज्ञापन इसी साल जारी किए जाएंगे। वहीं संबंधित परीक्षाएं 2026 से फरवरी 2027 तक प्रस्तावित की गई हैं। इस कैलेंडर से अभ्यर्थियों को परीक्षा की संभावित तारीखों के अनुसार अपनी तैयारी की रणनीति बनाने में मदद मिलेगी।
पहले जारी विज्ञापनों की परीक्षाओं की तारीख
आयोग की ओर से पहले जारी विज्ञापनों के तहत भी कई परीक्षाओं की तारीख घोषित की गई है।
20 सितंबर 2026: पशुधन प्रसार अधिकारी और सर्वेक्षक भर्ती परीक्षा।
27 सितंबर 2026: सहायक बोरिंग टेक्नीशियन और कंप्यूटर प्रोग्रामर परीक्षा।
4 अक्टूबर 2026: कनिष्ठ कैमरामैन, फोटोकॉपी मशीन ऑपरेटर, प्रोजेक्शनिस्ट, शोध अधिकारी, फोटोग्राफर और सहायक लेखाकार परीक्षा।
11 अक्टूबर 2026: कलाकार, मानचित्रकार, विधि सहायक और कृषि अर्हता वाले पदों की परीक्षा।
18 अक्टूबर 2026: साहसिक खेल अधिकारी, कैमरामैन और प्राविधिक सहायक परीक्षा।
25 अक्टूबर 2026: लाइनमैन, मनोवैज्ञानिक, अनुदेशक, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक ग्रेड-1 और वैयक्तिक सहायक परीक्षा।
1 नवंबर 2026: पर्यटन अधिकारी की परीक्षा।
नई भर्तियों का पूरा शेड्यूल
इंटर स्तरीय कनिष्ठ सहायक भर्ती: विज्ञापन 31 अगस्त 2026, परीक्षा 15 नवंबर 2026।
वैयक्तिक सहायक भर्ती: विज्ञापन 7 सितंबर 2026, परीक्षा 1 नवंबर 2026।
वन निगम स्केलर भर्ती: विज्ञापन 8 सितंबर 2026, शारीरिक दक्षता परीक्षा 19 नवंबर 2026 से।
टाइगर गार्ड, वन आरक्षी, सचिवालय रक्षक और बंदीरक्षक भर्ती: विज्ञापन 11 सितंबर 2026, शारीरिक दक्षता परीक्षा 27 दिसंबर 2026 से।
सहायक अध्यापक संस्कृत भर्ती: विज्ञापन 14 सितंबर 2026, परीक्षा 6 दिसंबर 2026।
आईटीआई डिप्लोमा अर्हता पदों की भर्ती: विज्ञापन 25 सितंबर 2026, परीक्षा 13 दिसंबर 2026।
विज्ञान अर्हता वाले पदों की भर्ती: विज्ञापन 16 अक्टूबर 2026, परीक्षा 17 जनवरी 2027।
विशिष्ट अर्हता वाले पदों की भर्ती: विज्ञापन 30 अक्टूबर 2026, परीक्षा 24 जनवरी 2027।
स्नातक अर्हता वाले पदों की भर्ती: विज्ञापन 6 नवंबर 2026, परीक्षा 7 फरवरी 2027।
सहायक विकास अधिकारी भर्ती: विज्ञापन 16 नवंबर 2026, परीक्षा 21 फरवरी 2027।
फरवरी 2027 तक होंगी UKSSSC की परीक्षाएं
UKSSSC के भर्ती कैलेंडर के अनुसार नई भर्तियों की परीक्षाएं अगले साल फरवरी तक चलेंगी। सबसे अंत में सहायक विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 21 फरवरी 2027 को प्रस्तावित की गई है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह कैलेंडर काफी महत्वपूर्ण है। अभ्यर्थी अब अपनी तैयारी को संबंधित परीक्षा की संभावित तारीख के हिसाब से व्यवस्थित कर सकते हैं।