हरिद्वार में निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली की मौत, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव

निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सुसाइड नोट नहीं मिला; मौत की परिस्थितियों की जांच जारी।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Surendra Koli: Surendra Koli Found Dead in Haridwar Tea Shop
Image: Surendra Koli Found Dead in Haridwar Tea Shop

हरिद्वार: चर्चित निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में मौत हो गई। शुक्रवार को भूपतवाला क्षेत्र के सप्त सरोवर रोड स्थित एक चाय की दुकान में उसका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Surendra Koli Found Dead in Haridwar Tea Shop

जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र कोली पिछले कुछ समय से हरिद्वार में रह रहा था और हाल ही में चाय की दुकान चलाकर अपना गुजर-बसर कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, यह दुकान सप्त सरोवर रोड पर लालमाता मंदिर के पास थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। पुलिस की शुरुआती जांच में मौत को आत्महत्या माना जा रहा है। हालांकि, मौके से अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस और फोरेंसिक टीम घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आगे पढ़िए..

सुरेंद्र कोली वर्ष 2006 में सामने आए चर्चित निठारी हत्याकांड में आरोपी था। वह नोएडा में कारोबारी मोनिंदर सिंह पंढेर के घर पर घरेलू सहायक के रूप में काम करता था। इस मामले में कोली को लंबे समय तक जेल में रहना पड़ा और कई मामलों में उसे मौत की सजा भी सुनाई गई थी। बाद में न्यायिक प्रक्रिया के दौरान उसके खिलाफ मामलों में महत्वपूर्ण बदलाव हुए। सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में निठारी कांड से जुड़े मामलों में उसे बरी कर दिया था। इसके बाद वह जेल से बाहर आया और हरिद्वार में रहने लगा। अब हरिद्वार में उसकी मौत ने एक बार फिर निठारी कांड को चर्चा में ला दिया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम और अन्य जांच के आधार पर मौत की परिस्थितियों को स्पष्ट करने में जुटी है।