उत्तराखंड: वन विभाग में 5 IFS अधिकारियों का ट्रांसफर, जानिए किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी

उत्तराखंड शासन ने वन विभाग में पांच IFS अधिकारियों की नई तबादला सूची जारी की है। अगस्त में हुए बड़े फेरबदल के करीब एक महीने बाद हुए इन तबादलों में APCCF से लेकर DFO स्तर तक के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand IFS Transfer List: Transfer of 5 IFS officers in Uttarakhand Forest Department
Image: Transfer of 5 IFS officers in Uttarakhand Forest Department

देहरादून: उत्तराखंड के वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। अगस्त में बड़ी तबादला सूची जारी होने के बाद करीब एक महीने के भीतर दोबारा अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस सूची में नरेश कुमार, दीपक कुमार, राहुल मिश्रा, आदित्य रत्न और शिरीन संजय के नाम शामिल हैं। शासन की ओर से अलग-अलग अधिकारियों के स्थानांतरण के लिए प्रशासनिक जरूरत, जनहित, पारिवारिक परिस्थितियों और वन्यजीव संरक्षण जैसे कारण बताए गए हैं।

Transfer of 5 IFS officers in Uttarakhand Forest Department

IFS अधिकारी नरेश कुमार की मुख्य तैनाती अब प्रशासन में की गई है। उन्हें जायका परियोजना का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इससे पहले उनके पास जायका की मुख्य जिम्मेदारी थी। बताई गई वजह के अनुसार, जायका परियोजना का पहला चरण पूरा हो चुका है। APCCF का वेतन विभाग से ही जारी हो सके, इसके लिए यह बदलाव किया गया है।
DFO दीपक कुमार को तराई पूर्वी वन प्रभाग से हटाकर पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह पहले तराई पूर्वी वन प्रभाग में तैनात थे। उनके स्थानांतरण के पीछे अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र की संवेदनशीलता, प्रशासनिक आवश्यकताओं और उनके कार्य अनुभव को आधार बताया गया है। इसी के चलते उन्हें कार्यकाल पूरा होने से पहले ही नई जिम्मेदारी दी गई है। आगे पढ़िए..

राहुल मिश्रा बने तराई पूर्वी वन प्रभाग के अधिकारी

राहुल मिश्रा को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक पद से हटाकर तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी भेजा गया है। उनके तबादले का कारण जनहित और विभागीय कार्यों का सुचारू संचालन बताया गया है। इस बदलाव के बाद तराई पूर्वी वन प्रभाग की जिम्मेदारी अब राहुल मिश्रा संभालेंगे।

आदित्य रत्न को हल्द्वानी में मिली नई जिम्मेदारी

IFS अधिकारी आदित्य रत्न को पिथौरागढ़ से स्थानांतरित कर हल्द्वानी में उपवन संरक्षक बनाया गया है। बताया गया है कि पारिवारिक परिस्थितियों के चलते उन्होंने स्थानांतरण का अनुरोध किया था। शासन ने अनुरोध के आधार पर उनकी तैनाती में बदलाव किया है।

शिरीन संजय को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की जिम्मेदारी

शिरीन संजय को राजाजी राष्ट्रीय पार्क के उपनिदेशक पद से हटाकर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का उपनिदेशक बनाया गया है। उनके स्थानांतरण के पीछे कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का महत्व, क्षेत्र की संवेदनशीलता, वन्यजीव संरक्षण और प्रशासनिक कार्यों के प्रभावी संचालन को वजह बताया गया है।

अगस्त के बाद फिर बदली वन अधिकारियों की जिम्मेदारी

उत्तराखंड वन विभाग में अगस्त के बड़े फेरबदल के बाद एक बार फिर पांच अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। इस सूची में प्रशासनिक व्यवस्था से लेकर वन प्रभागों और टाइगर रिजर्व के प्रबंधन तक की जिम्मेदारियां शामिल हैं। इन बदलावों के बाद संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती के अनुसार विभागीय कार्यभार संभालना होगा।