Kedarnath Yatra: चीड़बासा में मलवा-पत्थर हटाने में जुटा PWD, रोके गये पर्यटक.. जल्द शुरू होगी यात्रा

केदारनाथ पैदल मार्ग पर शनिवार सुबह चीरबासा में मलबा और पत्थर आने से रास्ता अवरुद्ध हो गया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने गौरीकुंड में उन्हें रोक दिया है और मार्ग खोलने के लिए मलबा हटाने का काम जारी है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Kedarnath Yatra Update: Kedarnath Trek Route Blocked After Debris Falls
Image: Kedarnath Trek Route Blocked After Debris Falls

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान शनिवार सुबह यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चीरबासा में मलबा और पत्थर आने से केदारनाथ पैदल मार्ग अवरुद्ध हो गया। रास्ता बंद होने की सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभाग सक्रिय हो गए। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण यात्रियों की आवाजाही रोक दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने गौरीकुंड में ही यात्रियों को रोकने का फैसला लिया।

Kedarnath Trek Route Blocked After Debris Falls

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि शनिवार सुबह 7:22 बजे सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड से चीरबासा में मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिली थी। इसके बाद संबंधित विभागों को तत्काल जानकारी देकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कराई गई। आगे पढ़िए..

चीरबासा में रास्ता खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग की टीम मजदूरों की मदद से मलबा और पत्थर हटाने में जुटी है। मौके पर पुलिस बल और रेस्क्यू टीम भी मौजूद है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में यात्रियों की मदद की जा सके। फिलहाल यात्रियों को मार्ग सुचारू होने तक गौरीकुंड से आगे नहीं बढ़ने के निर्देश दिए गए हैं।

आपदा कंट्रोल रूम से की जा रही निगरानी

प्रशासन के अनुसार, केदारनाथ यात्रा मार्ग पर आपदा कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है। यात्रियों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और रास्ता खुलने की सूचना मिलने तक इंतजार करने की अपील की गई है। मार्ग से मलबा हटने और आवाजाही सुरक्षित होने के बाद ही यात्रियों को आगे जाने की अनुमति दी जा सकेगी।