उत्तराखंड: त्योहारों पर भी जारी रहेगा कुंभ मेले का काम? श्रमिकों को नहीं मिलेगी छुट्टी

हरिद्वार में कुंभ मेले की तैयारियों के बीच त्योहारी सीजन में श्रमिकों के घर जाने से निर्माण कार्य प्रभावित होने की आशंका है। गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने वैकल्पिक श्रमिकों की व्यवस्था करने और जरूरत के अनुसार दिन-रात काम कराने के निर्देश दिए हैं।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Haridwar Kumbh Mela Preparations: Kumbh Mela Preparations Speed Up Amid Labour Shortage
Image: Kumbh Mela Preparations Speed Up Amid Labour Shortage

हरिद्वार: जनपद हरिद्वार में आगामी कुंभ मेले की तैयारियों को समय पर पूरा करने के लिए प्रशासन ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने की कवायद शुरू कर दी है। हालांकि, आगामी त्योहारी सीजन में श्रमिकों के अपने घर जाने से निर्माण कार्यों की रफ्तार प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। इसे देखते हुए गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को श्रमिकों की वैकल्पिक व्यवस्था पहले से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मजदूरों की कमी के कारण सड़कों, पुलों और घाटों समेत अन्य निर्माण कार्यों में देरी नहीं होनी चाहिए।

Kumbh Mela Preparations Speed Up Amid Labour Shortage

शुक्रवार शाम मेला नियंत्रण भवन के सीसीआर सभागार में गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समिति की बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और नए प्रस्तावित कार्यों पर भी चर्चा हुई। मंडलायुक्त ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि वे श्रमिकों की उपलब्धता का पहले से आकलन करें। जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त मजदूरों की तैनाती की जाए। इसके साथ ही मशीनरी और निर्माण सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए, ताकि काम के दौरान किसी तरह की बाधा न आए।

दिन-रात चलेंगे निर्माण कार्य

कुंभ मेले के निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए जरूरत के अनुसार दिन और रात की शिफ्ट में काम कराने पर जोर दिया गया है। मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें और निर्माण कार्यों में आने वाली समस्याओं का समय रहते समाधान निकालें। सड़कों, पुलों और घाटों के निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्ता बनाए रखते हुए सभी काम तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। आगे पढ़िए..

20 अक्टूबर से बंद होगी गंगनहर

कुंभ मेले की तैयारियों के लिहाज से गंगनहर की प्रस्तावित बंदी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, 20 अक्टूबर को दशहरे के दिन उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से गंगनहर बंद की जाएगी और दिवाली के दिन दोबारा पानी छोड़ा जाएगा। इस अवधि का उपयोग घाटों के निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए किया जाएगा। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नहर बंद होने से पहले सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।

गंगनहर बंदी के दौरान घाटों के निर्माण पर रहेगा जोर

मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने कहा कि गंगनहर बंद रहने के दौरान उपलब्ध समय का अधिकतम उपयोग किया जाना चाहिए। इसके लिए निर्माण सामग्री, मशीनरी और श्रमिकों की तैनाती पहले से सुनिश्चित करने को कहा गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि नहर बंद होने के बाद संसाधनों की कमी के कारण काम प्रभावित नहीं होना चाहिए। जरूरत के अनुसार दिन-रात निर्माण कार्य कराए जाएं, ताकि घाटों का निर्माण तय समय में पूरा किया जा सके।

रोजाना हो रही कुंभ तैयारियों की समीक्षा

मेलाधिकारी सोनिका ने बैठक में बताया कि कुंभ मेले की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए निर्माण स्थलों पर श्रमिकों और संसाधनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है और तैयारियों को काउंटडाउन मोड में आगे बढ़ाया जा रहा है। बैठक में अधिकारियों को नए कार्यों की स्वीकृति से जुड़े प्रस्तावों और पहले से चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति पर भी निर्देश दिए गए। प्रशासन का जोर है कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरे हों।