सोनू का कहना है कि जिस तरह वो अपनी मां को प्यार करते थे, उसी तरह प्रेम और सम्मान उत्तराखंड से करते हैं।
-
आदिशा
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Sonu nigam sings gadwali song
: बॉलीवुड में एक नाम आज आवाज से मामले में सबसे टॉप पर है। वो नाम है सोनू निगम का। सोनू निगम ने अब तक बॉलीवुड को ऐसे ऐसे गीत दिए हैं, जो हर किसी के जुबां पर हैं। ये बात तो आपको पता ही होगी कि सोनू निगम का ननिहाल उत्तराखंड में ही है। सोनू निगम का ननिहाल रुद्रप्रयाग जिले के धारी देवी मंदिर के पास ठामक गांव में है। जो गीत हम आपको सुनाने जा रहे हैं, वो गीत सोनू निगम ने हिमालय कुंभ 2014 पर बनी नंदा गीतांजलि गीतमाला के लिए गाया है। एशिया की सबसे लंबी पैदल धार्मिक यात्रा है नंदा देवी राजजात। इसके लिए ही ये गीतमाला तैयार की गई थी। सोनू निगम ने इस गीत में आवाज देकर उत्तराखंड यानी देवभूमि के प्रति अपना प्यार दिखाया है। इससे पहले सोनू निगम ये इच्छा भी जाहिर कर चुके हैं कि वो उत्तराखंड का ब्रांड एबेसडर बनने को तैयार हैं।
यह भी पढें - उत्तराखंड में ही घर बसाएंगे फिल्मस्टार गोविंदा, महादेव और माता की शक्ति पर भरोसा है !
यह भी पढें - गढ़वाली बोलना सीख रहे हैं शाहिद कपूर, फिलहाल उत्तराखंड में ही रहेंगे
2017 में नैनीताल पहुंचे सोनू ने कहा था कि इसके लिए प्रदेश सरकार के स्तर पर पहल हो तो बात बन सकती है। सोनू ने उस वक्त खुद कहा था कि उनका ननिहाल उत्तराखंड में है। उनकी मां का नाम शोभा निगम था। आज भले ही वो इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन सोनू निगम के लिए उनकी मां ही सब कुछ थी। सोनू का कहना है कि जिस तरह वो अपनी मां को प्यार करते थे, उसी तरह प्रेम और सम्मान उत्तराखंड से करते हैं। गढ़वाल और कुमाऊं दोनों जगहों में मां नंदा को पूज्यनीय माना जाता है। कुमाऊं में हर साल एक खास मौके पर मां नंदा की विशेष पूजा अर्चना होती है तो गढ़वाल क्षेत्र में नंदा देवी राजजात यात्रा होती है, जिसे एशिया की सबसे लंबी पैदल यात्रा कहा गया है। नंदा देवी की महिमा के बारे में सिर्फ उत्तराखंड के लोग ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लोग जानते हैं। सोनू निगम भी इससे अछूते नहीं हैं।
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड में जिस गीत ने रिकॉर्ड बनाया, आज उसका पहला ट्रेलर देखिए..गदर है
यह भी पढें - Video: देहरादून के बच्चे की फैन बनी फिल्म इंडस्ट्री, सुपर डांसर शो के टॉप-7 में मिली जगह
सोनू निगम खुद भी आध्यात्मिक हैं। वो कई बार उत्तराखंड आ चुके हैं। उन्हें उत्तराखंड में ऋषिकेश और हरिद्वार में गंगा आरती देखना काफी पसंद है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, मां नंदा और बागेश्वर के लिए सोनू निगम के दिल में अपार श्रद्धा है। अब आप भी दिल को छू लेने वाला ये बेहतरीन गीत सुनिए।